{"_id":"6aad71d806221c23250c2257","slug":"woman-who-fell-after-bouncing-off-the-breaker-dies-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1007-165177-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: ब्रेकर से उछलकर गिरी महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: ब्रेकर से उछलकर गिरी महिला की मौत
विज्ञापन
राजेसुल्तानपुर। मदैनिया गांव के पास महारमपुर मार्ग पर सड़क पर बने अनाधिकृत स्पीड ब्रेकर की चपेट में आने से बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में बाइक पर सवार कौशल्या (50) गंभीर रूप से घायल हो गईं। इलाज के दौरान शुक्रवार सुबह लखनऊ में उनकी मौत हो गई। घटना के बाद घर में मातम पसरा है।
जानकारी के अनुसार, कौशल्या का मायका महारमपुर गांव में है। उनके पिता रामबदन की कई वर्ष पहले मृत्यु हो चुकी है। उनका कोई भाई नहीं है। ऐसे में उनकी चारों बहनें बारी-बारी से अपनी बीमार मां की देखभाल करती हैं। अगस्त माह में कौशल्या भी अपनी मां की सेवा के लिए मायके गई थीं। बृहस्पतिवार शाम वह गांव के ही एक युवक के साथ बाइक से अपनी ससुराल लौट रही थीं।
महारमपुर मार्ग पर मदैनिया गांव के पास सड़क पर बने स्पीड ब्रेकर पर पहुंचते ही बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में कौशल्या के सिर में गंभीर चोट आई। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने उन्हें तत्काल सीएचसी जहांगीरगंज पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। यहां से चिकित्सकों ने उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया। शुक्रवार सुबह इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। शनिवार को उनके अंतिम संस्कार किए जाने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
हादसे के बाद परिजन बदहवास
कौशल्या के पति अमरचंद यादव किसान हैं। पत्नी की मौत के बाद उनका रो-रोकर बुरा हाल है। कौशल्या के पांच बच्चे हैं। उनके बेटे अंकित और अतुल पुणे में निजी कंपनी में नौकरी करते हैं, जबकि छोटा बेटा अंकुश क्षेत्र की एक मोबाइल दुकान पर काम करता है। बड़ी बेटी रीमा की शादी हो चुकी है। वहीं छोटी बेटी सीमा मां की मौत की खबर सुनने के बाद से रो-रोकर बेहाल है।
ग्रामीणों ने की कार्रवाई की मांग
हादसे के बाद ग्रामीणों ने सड़क पर बनाए गए स्पीड ब्रेकर को लेकर सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि गांव के एक व्यक्ति ने अपने घर के सामने बिना अनुमति स्पीड ब्रेकर बनवा रखा है। ग्रामीणों के मुताबिक, इसका कई बार विरोध भी किया गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। आरोप है कि हादसे के बाद रात में संबंधित व्यक्ति के परिजनों ने ब्रेकर को काटकर छोटा कर दिया। ग्रामीणों ने मामले की जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई और सड़क से अनाधिकृत स्पीड ब्रेकर हटाने की मांग की है।