{"_id":"62acbf25b1caa615fc27a1ac","slug":"woman-s-body-found-landing-in-river-ambedkar-nagar-news-lko6355955101","type":"story","status":"publish","title_hn":"नदी में उतराता मिला महिला का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नदी में उतराता मिला महिला का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टांडा (अंबेडकरनगर)। कोतवाली क्षेत्र के प्रसिद्ध महादेवा घाट पर सरयू नदी में शुक्रवार को एक अज्ञात महिला का शव उतराता मिला। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस टीम ने शव को बाहर निकलवाया। शव के शिनाख्त का प्रयास किया। बाद में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। शुक्रवार दोपहर करीब महादेवा घाट पर नागरिकों ने देखा कि सरयू नदी के पानी में एक महिला का शव उतरा रहा है।
सूचना टांडा कोतवाली पुलिस टीम को दी गई। वरिष्ठ उपनिरीक्षक अरविंद पांडेय, उपनिरीक्षक वंदना अग्रहरि, महिला हेल्प डेस्क प्रभारी अनीता टीम के साथ मौके पर पहुंची। शव को नागरिकों की मदद से बाहर निकलवाया गया। महिला की उम्र लगभग 30 वर्ष बतायी जा रही है। फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। गले व मुंह पर गमछा लपेटा हुआ था। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। इसके बाद कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दरोगा अरविंद पांडेय ने बताया कि मामले में छानबीन की जा रही है। महिला के शव की शिनाख्त अभी नहीं हो पायी है। (संवाद)