फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Woman's body found landing in Pikaia river

पिकिया नदी में उतरा मिला 38 वर्षीय अज्ञात महिला का शव

Wed, 28 Jul 2021 11:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Woman's body found landing in Pikaia river
जहांगीरगंज। थाना क्षेत्र अंतर्गत अलऊपुर गांव के निकट पिकिया नदी पुल के नीचे पानी में एक अज्ञात महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। लगभग 38 वर्षीय महिला का शव तीन दिन पुराना प्रतीत हो रहा था। शव को देखकर आशंका जताई जा रही है कि उसकी हत्या कर शव नदी में लाकर डाल दिया गया। इस बीच सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाला और पहचान का प्रयास किया। सफलता न मिलने पर बाद में शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस बीच सीओ जगदीशलाल टमटा ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया और ग्रामीणों से जरूरी जानकारी हासिल की।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह अलऊपुर गांव की कुछ महिलाएं पशुओं को लेकर पिकिया नदी के किनारे पहंची, तो वहां का दृश्य देखकर सन्न रह गईं। पिकिया नदी पुल के नीचे पानी में एक महिला का शव उतरा रहा था। जानकारी गांव तक पहुंची, तो बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। इस बीच जानकारी होते ही एसओ शंभूनाथ भी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला। पुलिस ने शव की पहचान का काफी देर तक प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। बाद में शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि महिला की हत्या कर उसका शव नदी में लाकर फेंक दिया गया है। दरअसल शरीर पर चोट के निशान भी पाए गए हैं। एसओ ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण की स्पष्ट जानकारी हो सकेगी। शव लगभग तीन से चार दिन पुराना लग रहा है। महिला की उम्र लगभग 38 वर्ष है। पहचान का भी प्रयास किया जा रहा है। उधर सीओ जगदीशलाल टमटा ने भी बाद में घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया। साथ ही ग्रामीणों से जरूरी जानकारी हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed