{"_id":"69f7861f3cf49947490b66a7","slug":"woman-reached-the-police-station-and-stopped-the-wedding-procession-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1007-155632-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: शादी से पहले हंगामा, युवती ने थाने पहुंचकर रोकी बरात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: शादी से पहले हंगामा, युवती ने थाने पहुंचकर रोकी बरात
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। सम्मनपुर के एक गांव में एक शादी समारोह उस वक्त हंगामा हो गया, जब बरात निकलने से कुछ ही देर पहले एक युवती ने थाने पहुंचकर शादी का विरोध कर दिया और उसे रुकवाने की मांग की। शिकायत के बाद फिलहाल युवक की शादी रोकनी पड़ी।पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक क्षेत्र के एक गांव का युवक, जो प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक है, उसकी शादी टांडा के एक गांव की एएनएम युवती से करीब एक वर्ष पूर्व तय हुई थी। सगाई व अन्य रस्में हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसारपूरी हो चुकी थीं। आरोप है कि युवती पक्ष की ओर से वर पक्ष को लगभग आठ लाख रुपये दहेज के रूप में भी दे दिए गए थे। इस बीच, युवक ने युवती के साथ कई बार शारीरिक संबंध भी बनाए थे। 12 मई को युवती के घर बरात जानी तय थी।
इससे पहले ही युवक ने अपनी पूर्व प्रेमिका से शादी करने का फैसला कर लिया था और जलालपुर स्थित एक मैरिज लॉन में बरात लेकर निकलने की तैयारी कर रहा था। जैसे ही युवती को इस धोखे की भनक लगी, उसने तुरंत अपने पिता के साथ थाने का रुख किया और शादी रुकवाने की गुहार लगाई। थाने में दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक मान-मनौव्वल का दौर चला, लेकिन कोई भी समाधान नहीं निकल सका। इसके बाद, युवती पक्ष पुलिस के साथ युवक के घर पहुंचा, जहां जमकर हंगामा हुआ और शादी का पुरजोर विरोध किया गया। अचानक हुए इस घटनाक्रम ने शादी की खुशियां तनाव में बदल गईं। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है।