फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Body of a young man found hanging from a tree, suspended by a clutch cable

Ambedkar Nagar News: क्लच वायर के सहारे पेड़ से लटका मिला युवक का शव

Thu, 29 Oct 2026 10:32 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 10:32 PM IST
विज्ञापन
Body of a young man found hanging from a tree, suspended by a clutch cable
.रवि मौर्य (फाइल फोटो)
जलालपुर। नगपुर मुस्तफाबाद गांव में बृहस्पतिवार सुबह पेड़ की डाल से बाइक के क्लच वायर के सहारे रवि मौर्य (26) का शव लटका मिला। शव जमीन से महज एक फीट ऊपर लटकने और घटनास्थल से कुछ दूरी पर दूसरा जूता मिलने से परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने मृतक के दो मोबाइल फोन कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नगपुर मुस्तफाबाद गांव निवासी रवि हरियाणा की एक निजी कंपनी में नौकरी करते थे। करीब तीन माह पहले दादी की मौत होने पर वह घर आए थे। दीपावली के बाद उन्हें वापस हरियाणा जाना था। इसके लिए वह रेलवे टिकट बुक कराने की तैयारी कर रहे थे। परिजनों के अनुसार, बुधवार रात करीब नौ बजे खाना खाने के बाद रवि घर से बाहर निकले थे। परिवार के लोगों को लगा कि वह कुछ देर घूमकर लौट आएंगे। इसके बाद सभी अपने-अपने कमरों में सोने चले गए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह करीब 5:30 बजे गांव का एक किसान गोभी के खेत की देखभाल करने जा रहा था। आबादी से करीब 500 मीटर दूर पेड़ की डाल से रवि का शव लटका देख वह शोर मचाते हुए गांव पहुंचा और परिजनों को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सुबह करीब आठ बजे पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेम प्रसंग को लेकर जताई हत्या की आशंका
मृतक की मां शारदा ने गांव की एक किशोरी से बेटे के प्रेम प्रसंग को उसकी मौत की वजह बताते हुए हत्या की आशंका जताई है। हालांकि, परिजनों की ओर से किसी के खिलाफ नामजद तहरीर नहीं दी गई है। शव जमीन से करीब एक फीट ऊपर लटका होने के कारण ग्रामीण भी घटना को संदिग्ध मान रहे हैं। पुलिस ने मौके से मिले दो मोबाइल फोन कब्जे में ले लिए हैं।
25 मीटर दूर मिला दूसरा जूता
घटनास्थल से करीब 25 मीटर दूर प्राथमिक विद्यालय मुस्तफाबाद के पास रवि का दूसरा जूता मिला। फोरेंसिक टीम ने उसे भी कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद दहशत के चलते बृहस्पतिवार को विद्यालय में एक भी बच्चा पढ़ने नहीं पहुंचा। शिक्षकों के अनुसार, घटना से बच्चों के परिजन भयभीत हैं।

कॉल डिटेल खंगाल रही पुलिस
पुलिस रवि के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) निकलवाने में जुटी है। घटना से पहले किन लोगों से उसकी अधिक बातचीत हुई थी, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। मृतक के पिता पारसनाथ ने बताया कि रवि दो भाइयों में बड़ा था। उसका छोटा भाई अभिषेक मानसिक रूप से अस्वस्थ है। जवान बेटे की मौत से मां शारदा का रो-रोकर बुरा हाल है।
क्षेत्राधिकारी अनूप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed