फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   PET today: 19,632 candidates to take the exam across 23 centres

Ambedkar Nagar News: पीईटी आज, 23 केंद्रों पर 19,632 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

Thu, 29 Oct 2026 10:34 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 10:34 PM IST
विज्ञापन
PET today: 19,632 candidates to take the exam across 23 centres
बीएन इंटर कॉलेज अकबरपुर में सिटिंग प्लान का निरीक्षण करते केंद्र व्यवस्थापक व ​शि​क्षिक। संवाद
अंबेडकरनगर। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 शुक्रवार को जिले के 23 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी। परीक्षा दो पालियों में कराई जाएगी। प्रत्येक पाली में 9,816 अभ्यर्थी शामिल होंगे। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक चलेगी। परीक्षा को सकुशल और नकलविहीन संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को बीएन इंटर कॉलेज अकबरपुर, बीएनकेबी पीजी कॉलेज, राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज और जीके जेटी इंटर कॉलेज समेत विभिन्न केंद्रों पर तैयारियां अंतिम चरण में रहीं। केंद्र व्यवस्थापक कक्षों की सफाई कराने और सिटिंग प्लान को अंतिम रूप देने में जुटे रहे। जिलाधिकारी ईशा प्रिया, पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह और जिला विद्यालय निरीक्षक कौस्तुभ सिंह ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने केंद्र व्यवस्थापकों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए परीक्षा में किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बायोमीट्रिक जांच के बाद ही मिलेगा प्रवेश
परीक्षा में गड़बड़ी रोकने के लिए केंद्रों के अंदर और बाहर पुलिस की तैनाती रहेगी। महिला और पुरुष अभ्यर्थियों की तलाशी के लिए अलग-अलग कर्मियों की व्यवस्था की गई है। अभ्यर्थियों को बायोमीट्रिक जांच के बाद ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा। केंद्रों के 100 मीटर के दायरे में फोटोकॉपी की दुकानें बंद रहेंगी। परीक्षा केंद्रों के आसपास बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर भी रोक रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन केंद्रों पर होगी परीक्षा
जिले में परीक्षा के लिए आदर्श जनता इंटर कॉलेज टांडा, बीएनकेबी कॉलेज अकबरपुर, बीएनकेबी पीजी कॉलेज अकबरपुर, डॉ. गणेश कुमार जेटली इंटर कॉलेज अकबरपुर, राजकीय इंटर कॉलेज इंडस्ट्रियल एस्टेट विद्युतनगर टांडा, एफटी इंटर कॉलेज टांडा, जयराम वर्मा बापू स्मारक इंटर कॉलेज नाऊसांडा और जनता इंटर कॉलेज फतेहपुर बड़गांव जलालपुर को केंद्र बनाया गया है। इसके अलावा जनता इंटर कॉलेज महरुआ गोला, मिर्जालाल आर्य कन्या इंटर कॉलेज टांडा, मोहराई नेशनल इंटर कॉलेज हंसवर, नरेंद्र देव इंटर कॉलेज जलालपुर, कौमी इंटर कॉलेज टांडा, राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज अकबरपुर, रामदेव जनता इंटर कॉलेज बरियावन और रामदेव जनता इंटर कॉलेज कटेहरी में भी परीक्षा होगी।एलबी राजकीय महिला महाविद्यालय अकबरपुर, एसबी नेशनल इंटर कॉलेज बसखारी, एसएन इंटर कॉलेज इंदईपुर, सरदार पटेल स्मारक इंटर कॉलेज रामपुर, शास्त्री औद्योगिक इंटर कॉलेज कासिमपुर, श्री राजेंद्र छात्र इंटर कॉलेज हंसवर और टीएनपी इंटर कॉलेज टांडा भी परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed