फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Woman killed, four injured in vehicle collision

वाहनों की टक्कर से महिला की मौत, चार घायल

Tue, 20 Apr 2021 11:10 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Apr 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
Woman killed, four injured in vehicle collision
अंबेडकरनगर। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में एक महिला की मौत हो गई, वहीं चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

बसखारी थाना क्षेत्र के संदहा मजगवां (डढ़वा निषाद बस्ती) निवासी गिरिजा देवी (50) गुरुवार को सुबह करीब चार बजे मार्निंग वॉक पर निकली थी। बताया जाता है कि राष्ट्रीय राजमार्ग 233 पर जैसे ही वह पहुंचीं, तभी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे गिरिजा देवी की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

कुछ देर बाद जब स्थानीय लोगों ने सड़क पर महिला का शव पड़ा देखा तो मामले की जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद थानाध्यक्ष श्रीनिवास पांडेय टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उधर, दुर्घटना के बाद चालक वाहन लेकर भाग गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पड़ोसी जनपद अयोध्या के गोसाईगंज थाना अंतर्गत गोसाईगंज निवासी अमरेंद्र कुमार (35) मंगलवार को सुबह बाइक से अकबरपुर जा रहा था। इसी दौरान पवित्र शिवबाबा के निकट उधर से गुजर रही तेज रफ्तार जीप ने अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हालत नाजुक देख जिला अस्पताल अयोध्या रेफर कर दिया गया। उधर, बेवाना थाना क्षेत्र के रामपुर सकरवारी बाजार निवासी रामशकल (32) सोमवार देर शाम बाइक से अकबरपुर से घर जाते समय गांव के निकट बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया।

बसखारी थाना अंतर्गत हरई गांव निवासी गंगाराम (65) मंगलवार सुबह उस समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गए, जब वह घर के निकट सड़क पार कर रहे थे। इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के केदारनगर निवासी उर्मिला (45) देर शाम घर के निकट सड़क पार करने के दौरान जीप की टक्कर लगने से घायल हो गई। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed