फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Woman jumped into canal, search continues

Ambedkar Nagar News: महिला ने लगाई नहर में छलांग, तलाश जारी

Wed, 31 Jul 2024 10:37 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jul 2024 10:37 PM IST
विज्ञापन
Woman jumped into canal, search continues
अंबेडकरनगर। अरिया नहर में मंगलवार रात एक महिला ने छलांग लगा दी। उसकी चप्पलें व दुपट्टा नगर किनारे मिला है। अकबरपुर कोतवाली के लोधी सुल्तानपुर गांव की शांति देवी का विवाह गत वर्ष लोरपुर मुहल्ले के राहुल के साथ हुआ था। उसके पिता रामसूरत ने बताया कि इन दिनोंं वह मायके में रह रही थी।
विज्ञापन

शहर के एक अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था। मंगलवार को वह स्वजनोंं को बिना बताए घर से निकली थी। कुछ घंटे बाद जब वह घर नहीं पहुंची तो उसकी खोजबीन शुरू हो गई। टांडा रोड पर अरिया नहर के पास उसकी चप्पल और दुपट्टा बरामद हुआ। पिता ने नहर में छलांग लगाने की आशंका जताई। स्थानीय लोगोंं ने नहर में खोजने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस और स्थानीय लोग देर रात तक नहर के पास डटे रहे, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह तहसीलदार ने एनडीआरएफ के गोताखोरोंं को बुलवाया। सुबह 11 बजे गोताखोर पहुंच गए। गोताखोरोंं ने आठ घंटे के सर्च अभियान में घटनास्थल से सिबलीपुर सात किलोमीटर दायरे में नहर का चप्पा-चप्पा खोज डाला। तहसीलदार बलबीर सिंह ने बताया कि अरिया नहर में महिला की छलांग लगाने की आशंका ग्रामीणोंं ने जाहिर की थी। एनडीआरएफ के गोताखोर नहर में महिला को ढूंढ रहे हैं, अभी सफलता नहीं मिल सकी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed