{"_id":"6875384f4260ba6cbf0a3546","slug":"woman-dies-of-snakebite-teenager-critical-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1008-138558-2025-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: सर्पदंश से महिला की मौत, किशोर गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: सर्पदंश से महिला की मौत, किशोर गंभीर
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। महरुआ क्षेत्र के ग्राम जैतूपुर में वृद्धा को सांप से डस लिया, जिससे उनकी मौत हो गई। वहीं अकबरपुर के हरिवंशपुर गांव में एक किशोर सर्पदंश का शिकार हो गया, उसकी हालत गंभीर है। जिला अस्पताल में भर्ती कर इलाज चल रहा है।
महरुआ क्षेत्र के ग्राम जैतूपुर निवासी गायत्री देवी (65) शनिवार की रात करीब दो बजे अपने घर में सो रही थीं। इसी दौरान उन्हें शरीर में अचानक कुछ काटने का अहसास हुआ। उन्होंने परिवार के लोगों को जगाया, जिसके बाद बिस्तर के पास एक सांप दिखाई दिया। तत्काल परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने स्थिति गंभीर देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर के लिए रेफर कर दिया। यहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। गायत्री देवी की मौत की सूचना मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
दूसरी घटना रविवार दिन में लगभग 11 बजे घटी, जब हरिवंशपुर निवासी प्रदीप (15) खेत में सिंचाई कर रहे थे। इसी दौरान उसे सांप ने डस लिया। हालत बिगड़ने पर स्थानीय समाजसेवी राहुल सिंह की मदद से प्रदीप को तुरंत जिला अस्पताल लाया गया, जहां समय से इलाज मिलने के कारण उसकी जान तो बच गई, लेकिन हालत गंभीर बनी हुई है।