{"_id":"607877c68ebc3edb54647b2f","slug":"woman-dies-of-corona-51-positive-ambedkar-nagar-news-lko5743556175","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से महिला की मौत, 51 मिले पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से महिला की मौत, 51 मिले पॉजिटिव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। जिले में कोरोना का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार को एक तरफ जहां 51 नए कोरोना संक्रमित सामने आए, वहीं आलापुर तहसील क्षेत्र में कोरोना पॉजिटिव एक महिला की मौत हो गई। ऐसे में जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर जहां 368 हो गई है। कोरोना संक्रमितों में पूर्व सांसद राकेश पांडेय भी शामिल हैं। इस बीच गुरुवार को कर्मचारियों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद सीएचसी बसखारी व सीएचसी नगपुर को 24 घंटे के लिए सील कर दिया गया। साथ ही उसे सैनिटाइज किए जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम होने का नाम नहीं ले रही है। बुधवार को हालांकि कोरोना संक्रमण के 32 नए मामले सामने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने कुछ राहत की सांस ली थी, लेकिन गुरुवार को एक बार फिर से इसमें तेजी आ गई। कोरोना के नोडल अधिकारी डॉ. आशुतोष सिंह ने बताया कि गुरुवार को आई रिपोर्ट के अनुसार जिले में कोरोना संक्रमण के 51 नए मामले सामने आए। ऐसे में जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 368 हो गई है। कोरोना संक्रमितों में पूर्व सांसद राकेश पांडेय भी शामिल हैं।
इस बीच गुरुवार को सीएचसी बसखारी में तैनात एक वार्ड आया व एक वार्ड ब्वॉय के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद अधिकारियों व कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। आननफानन में सीएचसी को 24 घंटे के लिए सील कर दिया गया। साथ ही सीएचसी के सभी कार्यालय को सैनिटाइज किए जाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई। इसी तरह नगपुर सीएचसी के भी दो कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उसे सील करते हुए सैनिटाइज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
इस बीच जिले में कोरोना से एक महिला की मौत हो गई। बताया जाता है कि आलापुर तहसील अंतर्गत सिकंदरपुर गांव में एक महिला लगभग एक सप्ताह पूर्व ही परिवार के साथ दिल्ली से घर आई हुई थी। दिल्ली से आने के बाद से ही वह बीमार थी। स्थानीय स्तर पर घरवालों ने इलाज कराया था, लेकिन तबीयत में सुधार की बजाय और बिगड़ गई। इस पर बुधवार को घरवाले उसे लेकर लखनऊ गए और एक निजी अस्पताल में उसकी जांच कराई। इसमें वह पॉजिटिव मिली। अस्पताल में भर्ती नहीं की गई, तो घरवाले उसे देर शाम वापस घर ले आए। यहां बुधवार की रात उसकी मौत हो गई।