{"_id":"6a74beff277e900f77057499","slug":"woman-dies-from-snake-bite-six-hospitalized-ambedkar-nagar-news-c-91-1-ame1023-162338-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: सांप के काटने से महिला की मौत, छह भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: सांप के काटने से महिला की मौत, छह भर्ती
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। बारिश के बीच सांप और अन्य जहरीले जीवों के काटने की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। बृहस्पतिवार को सांप के काटने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि छह लोगों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
बारिश के कारण सांप अपने बिलों से बाहर निकल रहे हैं। ऐसे में सांप के काटने की घटनाएं बढ़ी हैं। बृहस्पतिवार को आजमगढ़ के पवई क्षेत्र के मलिकपुर गांव की रहने वाली निर्मला को सुबह सांप ने काट लिया। इसके बाद परिजन उन्हें लेकर आजमगढ़ अस्पताल लेकर गए, जहां से उन्हें रेफर कर दिया गया। इसके बाद हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल अकबरपुर लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने एएसवी का डोज दिया लेकिन हालत में सुधार न होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। इसके बाद परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव लेकर घर चले गए।
इनके अलावा जलालपुर क्षेत्र के दीपक व अकबरपुर मीरानुपर के रहने वाले पंकज को सांप ने काट लिया। परिजनों ने उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसी तरह से चार अन्य लोगों को भर्ती किया गया।