{"_id":"64c9426c77c2e0b3750a96c4","slug":"woman-died-in-accident-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1001-1078-2023-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: बाइक की टक्कर से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: बाइक की टक्कर से महिला की मौत
Tue, 01 Aug 2023 11:05 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Tue, 01 Aug 2023 11:05 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। भीटी क्षेत्र में सड़क पार कर रही महिला की बाइक की टक्कर से मौत हो गई। अकबरपुर नगर स्थित ओवरब्रिज पर जीप की टक्कर से बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए।
अहिरौली क्षेत्र के अताउल्लाहपुर गांव निवासी रामकली (48) मंगलवार सुबह भीटी क्षेत्र में रायगंज गांव के निकट सड़क पार कर रही थी। इसी बीच तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल रामकली को सीएचसी भीटी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
अकबरपुर के इमामपुर मलेथू गांव निवासी छोटेलाल (62), पंकज (38) व मंजीत (32) मंगलवार सुबह एक ही बाइक से अकबरपुर बस स्टेशन जा रहे थे। रास्ते में ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार जीप ने उन्हें टक्कर मार दी। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल तीनों लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाइक चला रहा पंकज हेलमेट नहीं पहने था।