फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Woman cook dies after falling on wall

दीवार गिरने से दबकर महिला रसोइया की मौत

Fri, 03 Sep 2021 10:53 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 10:53 PM IST
विज्ञापन
Woman cook dies after falling on wall
कटेहरी। दीवार गिरने की चपेट में आई महिला की इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। महिला एक प्राथमिक विद्यालय में रसोइया के तौर पर कार्यरत थी। घटना के बाद तहसीलदार अकबरपुर ने मौके का जायजा लेकर परिवारीजनों को जरूरी मदद का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

मामला अहिरौली थाना क्षेत्र अंतर्गत चांदपुर महमूदपुर गांव का है। गांव निवासी ओंकार की पत्नी कंचनलता (50) गुरुवार शाम चार बजे करीब घर के बाहर बैठी हुई थी। इसी बीच कच्चे मकान की दीवार अचानक भरभराकर गिर गया। इससेे वहां बैठी कंचनलता दीवार की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना से परिजनों में हड़कंप मच गया। आननफानन परिजन उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा था। इस बीच शुक्रवार को कंचनलता की इलाज के दौरान जिला अस्पताल मेें मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। मृतका चांदपुर महमूदपुर प्राथमिक विद्यालय में रसोइया के तौर पर कार्यरत थी।
विज्ञापन

उधर घटना की सूचना मिलते ही विद्यालय परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। घटना से परिवार में रोना पीटना मचा हुआ है। अहिरौली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। इसी बीच तहसीलदार अकबरपुर जेपी यादव ने राजस्व टीम के साथ गांव पहुंचकर परिवारीजनों को ढांढस बधाया। कहा कि शासन स्तर से जो भी जरूरी मदद संभव होगी, वह कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed