फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Woman committed suicide by hanging herself

Ambedkar Nagar News: महिला ने फांसी लगाकर दी जान

Sat, 23 Dec 2023 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sat, 23 Dec 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
Woman committed suicide by hanging herself
जलालपुर(अंबेडकरनगर)। थाना क्षेत्र जैतपुर के पक्खनपुर बिछैला में शुक्रवार शाम एक महिला ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले में छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव निवासी अंतिमा (35) शुक्रवार शाम अपने कमरे में चली गई। कुछ देर बाद परिवार के सदस्य उधर गए तो वहां का दृश्य देखकर सन्न रह गए। महिला का शव रस्सी के सहारे छत से लटक रहा था। आसपास के लोग भी इस बीच मौके पर पहुंच गए। जानकारी होने पर सीओ जलालपुर जैतपुर पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। परिजनों की मदद से शव को नीचे उतारा।
विज्ञापन

सीओ ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मायके पक्ष को जानकारी दे दी गई है। आत्महत्या के कारण की जानकारी हासिल की जा रही है। बताया जाता है कि पति दूसरे प्रांत में निजी कंपनी में नौकरी करता है। स्थानीय लोगों के अनुसार पारिवारिक कलह से ऊबकर महिला ने जान दे दी। उसके तीन पुत्रियां व एक पुत्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed