{"_id":"683b873417a4e18021d89c3fd82457a5","slug":"woman-became-unconscious-in-health-camp-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य कैंप में बेहोश हुई महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य कैंप में बेहोश हुई महिला
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2015 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार को दूसरे दिन भी स्वास्थ्य विभाग की अलग अलग टीमों ने वहां पहुंचे लोगों के स्वास्थ्य का परीक्षण शुरू किया। सुबह से ही पुरुषों व महिलाओं की भीड़ वहां जुटने लगी। इसी बीच मोहम्मद अयाज की 40 वर्षीय पत्नी जमाल आरा भी अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराने के लिए कैंप में गईं।
विज्ञापन
वहां चिकित्सकों ने उसे अधिक बुखार देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इसके बाद कड़ी धूप में उसे एंबुलेंस का इंतजार करने को विवश होना पड़ा। इससे महिला बेहोश हो गई। उसे तत्परतापूर्वक अस्पताल पहुंचाने की सुध नहीं ली गई, जबकि कैंप में सीएमओ समेत अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
सीएमओ से कुछ लोगों की नोंकझोंक भी हुई। इसके बाद महिला समेत अन्य मरीजों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। उधर सीएमओ मेजर डा बीपी सिंह ने बताया कि कई एंबुलेंस मौजूद थी। ऐसे में किसी विलंब का सवाल ही नहीं उठता है। किसी महिला के बेहोश होने की जानकारी उन्हें नहीं है।
विज्ञापन