फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Woman and old man scorched by current

करंट से महिला व वृद्ध झुलसे

Thu, 02 Sep 2021 10:35 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 10:35 PM IST
विज्ञापन
Woman and old man scorched by current
अंबेडकरनगर। अलग-अलग थाना क्षेत्र में एक महिला जहां हैंडपंप में उतरे करंट की चपेट में आकर झुलस र्गइ्, तो वहीं एक वृद्ध स्टे वॉयर में उतरे करंट की चपेट में आ गया। दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर वृद्ध को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार आलापुर थाना अंतर्गत रामनगर निवासी कैलाशबिहारी (68) गुरुवार सुबह खेत की तरफ जा रहा था। बताया जाता है कि जब वह गांव के बाहर पहुंचा, तो इसी बीच उसका हाथ स्टे वॉयर से छू गया। उस समय उसमें करंट उतरा हुआ था, जिससे वह करंट की चपेट में आ गया। चीख पुकार व गुहार पर जब तक आसपास के खेत में काम कर रहे ग्रामीण उसे तार से अलग करते, तब तक वह गंभीर रूप से झुलसकर बेहोश हो चुका था।
विज्ञापन

स्थानीय स्तर पर इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। भीटी थाना अंतर्गत भीटी निवासी श्यामादेवी (45) गुरुवार सुबह घर में लगे हैंडपंप से पानी निकालने के दौरान उसमें उतरे करंट की चपेट में आ गई, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। स्थानीय इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed