फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Will agitate till the withdrawal of agricultural law

कृषि कानून वापस न लेने तक करेंगे आंदोलन

Thu, 04 Feb 2021 11:14 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Feb 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
Will agitate till the withdrawal of agricultural law
अंबेडकरनगर कलेक्ट्रेट के निकट राष्ट्रीय किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत करते पदाध? - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। राष्ट्रीय किसान मोर्चा की बैठक गुरुवार को कलेक्ट्रेट के पास हुई, जिसमें कृषि कानून को लेकर आवाज बुलंद की गई। इस दौरान कहा गया कि नए कृषि कानून किसानों के हित में कतई नहीं हैं। सरकार पर किसानों की आवाज को बलपूर्वक दबाने का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए कहा गया कि सरकार चाहे जितना जुल्म कर ले, लेकिन किसान अपने कदम पीछे हटाने वाले नहीं हैं। कहा कि कृषि कानून को जल्द वापस लिया जाए। जब तक कृषि कानून वापस नहीं लिए जाएंगे, तब तक तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

गाजीपुर बॉर्डर पर 53 दिन आंदोलन में शामिल होने के बाद गुरुवार को जनपद मुख्यालय पहुंचे संगठन के अध्यक्ष रामसुरेश वर्मा ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि कृषि कानून लाकर सरकार ने किसानों की कमर तोड़ दी है। इससे किसान पूरी तरह पूंजीपतियों का गुलाम हो जाएगा। मेहनत मजदूरी कर किसान उपज पैदा करेगा और उसका दाम पूूंजीपति निर्धारित करेंगे। ऐसा कतई होने नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भारत कृषि प्रधान देश है। ऐसे में यदि किसान ही खुशहाल नहीं होगा, तो देश का विकास कैसे संभव हो सकेगा। कहा कि बॉर्डर पर लाखों की संख्या में किसान ठंड के बावजूद अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ रहे हैं। उनकी आवाज को दबाने के लिए सरकार बल प्रयोग कर रही है। सरकार चाहे जितना जुल्म कर ले, लेकिन किसान पीछे हटने वाले नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने संगठन के पदाधिकारियों व सदस्यों से आह्वान करते हुए कहा कि आंदोलन को और मजबूती प्रदान करने के लिए जिले से भी बड़ी संख्या में किसानों की भागीदारी सुनिश्चित कराएं। इससे पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष के जनपद सीमा में पहुंचने पर जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। कहा गया कि वे संघर्ष करते रहें, जिले के किसान उनके साथ हैं। इस मौके पर लालमणि पटेल, सूर्यभान पटेल, अली हसन, जितेंद्र, जयप्रकाश, डॉ. आत्माराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed