{"_id":"607f13b98ebc3ebd020bd54d","slug":"who-will-show-the-spirit-of-development-will-hand-over-power-to-him-ambedkar-nagar-news-lko575054818","type":"story","status":"publish","title_hn":"जो दिखाएगा विकास का जज्बा, उसे सौंपेंगे सत्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जो दिखाएगा विकास का जज्बा, उसे सौंपेंगे सत्ता
विज्ञापन
महरुआ बाजार। गांव की सरकार की कमान इस बार उसी प्रत्याशी के हाथ में सौंपी जाएगी जिसमें विकास कार्य कराने का जज्बा होगा। कुछ इसी प्रकार की चर्चा मौजूदा समय में गांव के नुक्कड़ों, चौपालों, चाय पान की दुकानों व घरों में चल रही है। सुबह से शुरू होने वाली चुनावी चर्चाओं का दौर देर शाम तक चल रहा है। विभिन्न पदों के लिए मैदान में उतरे प्रत्याशी अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए दिन-रात एक किए हुए हैं। इन सबके बीच मतदाता भी पूरी तरह जागरूक होकर मतदान करने को संकल्पबद्ध दिख रहे हैं।
मंगलवार को अमर उजाला टीम भीटी विकास खंड के महरुआ बाजार पहुंची, तो रामनिहाल की चाय की दुकान पर कुछ लोग चुनावी चर्चा में मशगूल दिखे। दयाराम दुबे व बिपुल कुमार ने कहा कि अक्सर देखा जाता है कि चुनाव के दौरान तो बढ़ चढ़कर वायदे व दावे किए जाते हैं, लेकिन जीत हासिल करने के बाद सबकुछ भुला दिया जाता है। ऐसा नहीं होना चाहिए। प्रतिनिधि ऐसा होना चाहिए, जिसकी कथनी व करनी में किसी भी प्रकार का अंतर न हो। अवधेश कुमार व रामअवतार ने कहा कि गांव की सरकार की बागडोर ऐसे हाथों में होनी चाहिए, जो विकास कार्य को लेकर गंभीर हो। उसके अंदर कुछ नया करने का जज्बा हो। मेराज खान व नन्कू यादव ने कहा कि अनुभव वाले के हाथों में गांव की सरकार की बागडोर होनी चाहिए।
ग्राम पंचायत हीड़ी पकड़िया
नहीं दिखेगा कथनी करनी में अंतर
श्यामप्रकाश पाल ने कहा कि मेरी कथनी व करनी में कोई अंतर नहीं है। चुनाव प्रचार प्रसार के दौरान जो वायदा कर रहे हैं, उसे यदि जीत हासिल होती है, तो प्राथमिकता के आधार पर पूरा करेंगे। इसमें भी किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं करेंगे। पूरी तरह निष्पक्ष ढंग से कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
अपेक्षा पर उतरूंगा खरा
अवधेश यादव ने कहा कि मतदाता बड़ी उम्मीदों के साथ किसी को मतदान करता है। सभी को सुनिश्चित करना चाहता हूं कि मैं मतदाताओं की अपेक्षा पर पूरी तरह खरा उतरूंगा।
ग्राम पंचायत महरुआ
दूर होगी पेयजल समस्या
रिंकू दुबे ने कहा कि गांव में पेयजल की बड़ी समस्या है। ज्यादातर हैंडपंप या तो खराब हैं या फिर दूषित पानी दे रहे हैं। यदि मुझे जीत हासिल होती है, तो न सिर्फ खराब हैंडपंपों को दुरुस्त कराएंगे, बल्कि नए हैंडपंपों की भी स्थापना कराएंगे।
खत्म होगी साफ सफाई की परेशानी
लिटिल पाण्डेय ने कहा कि गांव में साफ सफाई व्यवस्था पूरी तरह बेपटरी है। एक स्वच्छ ग्राम पंचायत की स्थापना करने के लिए गांव की समुचित साफ सफाई कराई जाएगी। जगह जगह कूड़ेदान रखवाए जाएंगे। जलभराव की समस्या भी दूर कराई जाएगी।
ग्राम पंचायत बरामदपुर जरियारी
महिलाओं को बनाएंगे शत प्रतिशत साक्षर
संगीता देवी ने कहा कि गांव की महिलाओं को शतप्रतिशत साक्षर बनाने का कार्य करेगी। यदि महिलाएं साक्षर होंगी, तो गांव का विकास भी तेजी से होगा। यदि जीत हासिल होती है, तो इसके लिए बड़े पैमाने पर अभियान चलाया जाएगा।
महिलाओं को बनाएंगे आत्मनिर्भर
रोकायदा बानो ने कहा कि गांव के विकास के लिए जरूरी है कि महिलाएं पूरी तरह आत्मनिर्भर हों। इसके लिए यदि मुझे जीत मिलती है, तो महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएंगे। शासन द्वारा संचालित ग्रामीण आजीविका मिशन योजना से महिलाओं को अधिक से अधिक जोड़ने का कार्य करेंगे।
ग्राम पंचायत चंदापुर
सुधारेंगे परिषदीय विद्यालय की दशा
वंदना मिश्रा ने कहा कि परिषदीय विद्यालय की दशा व दिशा सुधारने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएंगे। एमडीएम योजना सुचारु रूप से संचालित हो सके, इसके लिए पूरी गंभीरता दिखाई जाएगी। छात्र-छात्राओं को योजनाओं का समुचित लाभ दिलाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे।
दूर होगी आवागमन समस्या
रेनू ने कहा कि गांव में आवागमन की बड़ी समस्या है। बरात के दिनों में आवागमन समस्या और भी बढ़ जाती है। इसे दूर करने के लिए न सिर्फ संपर्क मार्ग का निर्माण कराया जाएगा, बल्कि गलियों को भी सीसी कराया जाएगा। आवश्यकतानुसार खड़ंजे का निर्माण कराया जाएगा।