फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   When the sun shone, people got relief from the cold and enjoyed it

Ambedkar Nagar News: धूप खिली तो ठंड से मिली राहत, लोगों ने उठाया लुत्फ

Sun, 19 Jan 2025 10:37 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jan 2025 10:37 PM IST
विज्ञापन
When the sun shone, people got relief from the cold and enjoyed it
राजकीय उद्यान पार्क में धूप में झूले का आनंद लेते बच्चे। संवाद
अंबेडकरनगर। कोहरा व शीतलहर से परेशान लोगों के लिए रविवार का दिन राहत भरा रहा। सुबह धूप खिलने से लोग अपने घरों से निकल पड़े। इससे बाजारों में खासी रौनक रही। दोपहर से सूर्य ढलने तक शहर के पार्कों में बच्चों ने खूब उछल-कूद मचाई। मौसम विभाग ने सोमवार को बादल और कोहरा छाए रहने की संभावना जताई है।
विज्ञापन

एक सप्ताह से मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। कभी दिन में खिली धूप लोगों को राहत देती है तो कभी सर्द हवा ठिठुरने पर मजबूर कर देती है। कई दिनों बाद रविवार को मौसम साफ रहा और धूप निकली। धूप के साथ लोगों के चेहरे भी खिल उठे। बाजारों में खरीदारी करने वालों की भीड़ रही। वहीं शाम को धूप जाते ही सर्दी ने फिर तेवर दिखाने शुरू कर दिए। ठंडी हवा के साथ मौसम में बदलाव देख लोग घरों में कैद हो गए। शाम में गलन भरी ठंड ने परेशान कर दिया। मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को अधिकतम तापमान 20.0 और न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम में आर्द्रता (नमी) 85.55 फीसदी रही। उत्तरी-पश्चिमी हवा की गति 2.8 किमी/घंटा रही। आगामी 24 घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश में सुबह के समय हल्के बादल व कोहरा छाए रहने की संभावना है।
विज्ञापन

कम हुई सांस और हृदयरोगियों की संख्या
जिला चिकित्सालय में तैनात डॉ. शिवम तिवारी के मुताबिक दो तीन दिनों से इमरजेंसी वार्ड में सांस और हृदय संबंधी बीमारियों के मरीजों की संख्या में कमी आई है। ठंड के कारण ज्यादातर वृद्ध लोगों में सांस और हृदय की बीमारियां बढ़ जाती हैं।हालांकि बीते दो दिनों से इससे संबंधित कम मरीज अस्पताल पहुंचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ठंड से बचाव के उपाय-
- ऊनी कपड़ों, टोपी और मोजों का इस्तेमाल करें
- सुबह और दोपहर के समय धूप में कम से कम 20-30 मिनट बिताएं
- गुनगुना पानी, सूप और हर्बल चाय का सेवन करें
- मौसमी सब्जियां और फल जैसे संतरा, गाजर और पालक का सेवन करें
- नियमित योग और हल्का व्यायाम करें, लेकिन ठंडी हवा में बाहर जाने से बचें

ठंड से राहत मिलने के नहीं दिख रहे आसार
मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्र के मुताबिक अभी ठंड से राहत नहीं मिलने वाली है। बादलों और कोहरे के बाद साफ हुए मौसम में ठंड का प्रकोप बढ़ेगा। इस समय पश्चिमी विक्षोभ का माहौल है। सुबह की शुरुआत कोहरे से हुई। दोपहर में धूप खिलने से सर्दी से कुछ राहत मिली। यदि हवा पूर्वी-पश्चिमी हुई तो शीतलहरी और तेज हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed