{"_id":"628e7197ee3d7108ab7ef986","slug":"wheat-will-not-be-available-to-four-lakh-card-holders-in-the-month-of-june-ambedkar-nagar-news-lko6322397156","type":"story","status":"publish","title_hn":"जून माह में नहीं मिलेगा चार लाख कार्डधारियों को गेहूं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जून माह में नहीं मिलेगा चार लाख कार्डधारियों को गेहूं
विज्ञापन
अंबेडकरनगर के इस जिला आपूर्ति कार्यालय से राशन कार्ड धारकों को नहीं मिलेगा गेहूं -संवाद
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत अगले माह वितरित होने वाले राशन अनाज में गेहूं का वितरण नहीं होगा। इसकी जगह पर हर कार्डधारी को प्रति यूनिट पांच किलोग्राम चावल मिलेगा। योजना के तहत मई माह का खाद्यान्न जून में और जून का खाद्यान्न जुलाई माह में वितरित होगा। अभी तक योजना के तहत हर कार्डधारी को प्रति यूनिट तीन किग्रा गेहूं व दो किग्रा चावल मिलता था।
केंद्र सरकार द्वारा राशनकार्ड धारकों को कोरोना काल के दौरान पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत निशुल्क खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाता रहा है। इसका फायदा जिले के चार लाख से अधिक कार्डधारी उठा रहे हैं। इनमें से 3.37 लाख पात्र गृहस्थी जबकि 65,967 अंत्योदय कार्डधारक हैं। अब तक पात्र गृहस्थी व अंत्योदय कार्डधारकों को प्रति यूनिट खाद्यान्न दिया जाता रहा है। बीते मार्च माह में गेहूं की कमी होने के चलते मार्च माह में योजना के तहत खाद्यान्न न मिलकर मार्च का खाद्यान्न अप्रैल माह में दिया गया था, जबकि अप्रैल माह का खाद्यान्न मई माह में दिया गया।
गेहूं की सरकारी खरीद की सुस्त रफ्तार के चलते योजना के तहत मई व जून माह के लिए वितरित होने वाले खाद्यान्न में गेहूं को शामिल नहीं किया जाएगा। खाद्यान्न में गेहूं की जगह हर कार्डधारी को प्रति यूनिट पांच किग्रा की दर पर चावल दिया जाएगा। इसके अलावा नियमित खाद्यान्न में किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं होगा।
विज्ञापन
गेहूं न मिलना चिंता का विषय
अकबरपुर की फूलकुमारी व सुशीला देवी ने कहा कि मौजूदा समय में गेहूं खरीद का कार्य क्रय केंद्रों पर चल रहा है। ऐसे में गेहूं का वितरण न किया जाना चिंता की बात है। यदि अभी यह हाल है, तो आने वाले समय में तो और भी बुरा हाल हो सकता है। ठकुरी देवी व पुष्पा ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई के इस दौर में राशन दुकानों से सस्ती दर का गेहूं न मिलने से जेब पर बोझ और बढ़ेगा।
निर्देशानुसार होगा अनाज वितरण
शासन के निर्देशानुसार प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत फिलहाल गेहूं के स्थान पर चावल दिया जाएगा। इसके तहत सभी प्रकार के राशनकार्डधारकों को प्रति यूनिट पांच किग्रा. चावल दिया जाएगा। -राकेश कुमार, जिलापूर्ति अधिकारी