{"_id":"635eba77134cc07b7704b010","slug":"wheat-seeds-arrived-at-state-seed-stores-ambedkar-nagar-news-lko654873587","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजकीय बीज भंडारों पर पहुंचे गेहूं के बीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजकीय बीज भंडारों पर पहुंचे गेहूं के बीज
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। रबी की बोआई के लिए जिले के सभी नौ राजकीय बीज भंडारों पर गेहूं के बीज उपलब्ध हो गए हैं। इन केंद्रों से किसान 50 प्रतिशत अनुदान पर बीज खरीद सकते हैं। जिले को 5600 क्विंटल बीज की बिक्री का लक्ष्य शासन से मिला है। इसकी तुलना में एक हजार क्विंटल बीज गत दिनों बीज विकास निगम अयोध्या से उपलब्ध हो गया है।
धान की कटाई होने के साथ ही किसान अब गेहूं की बोआई के लिए खेत तैयार करने लगे हैं। आमतौर पर 15 नवंबर से गेहूं की बोआई शुरू होती है। किसानों को गेहूं की बोआई करने में कोई दिक्कत न हो, इसे देखते हुए कृषि विभाग ने आवश्यक प्रबंध किए हैं। राजकीय बीज भंडार पर विभिन्न प्रजातियों के बीज पहुंच गए हैं।
कृषि उपनिदेशक पीयूष राय ने बताया कि गत दिवस ही बीज विकास निगम अयोध्या से जिले को एक हजार क्विंटल बीज उपलब्ध हो गया है। इन बीजों को सभी नौ राजकीय बीज भंडारों पर भेज भी दिया गया है। एक-दो दिन में और 1500 क्विंटल बीज जिले में पहुंच जाएगा।
विज्ञापन
जिले को 5600 क्विंटल बीज की बिक्री का लक्ष्य मिला है। बीज भंडारों से किसान पीबीडब्ल्यू 147, करण वंदना, एसडी 2967 प्रजाति के बीज 50 प्रतिशत अनुदान पर हासिल कर सकते हैं। किसानों को बीज आसानी के साथ उपलब्ध कराने को लेकर जिम्मेदारों को दिशा-निर्देश दे दिए गए हैं।