{"_id":"67e6d9023234d228c9030c0e","slug":"wheat-field-and-bamboo-shed-caught-fire-due-to-short-circuit-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1007-131878-2025-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: शार्ट सर्किट से गेहूं के खेत व बांस की कोठ में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: शार्ट सर्किट से गेहूं के खेत व बांस की कोठ में लगी आग
Fri, 28 Mar 2025 10:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Fri, 28 Mar 2025 10:44 PM IST
विज्ञापन
अकबरपुर के सैदापुर में कोठ में लगी आग को बुझाता दमकलकर्मी।
अंबेडकरनगर। बेवाना के कलवा गौरा गांव में ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी से गेहूं के खेत और बांस की कोठ में आग लग गई। इससे किसान का पांच बिस्वा गेहूं की फसल जल गई।
बेवाना के कलवा गौरा गांव निवासी आकिब के खेत में बिजली का ट्रांसफार्मर लगा है। शुक्रवार की सुबह 10 बजे तेज हवा चलने से होने वाले शार्ट सर्किट से निकली चिंगारी फसल में जा गिरी। देखते ही देखते गेहूं की फसल जलने लगी। आग की लपटें उठती देखकर किसान खेतों की तरफ दौड़ पड़े। हैंडपंप व सबमर्सिबल की मदद से आग बुझाने लगे। दमकल विभाग को घटना की जानकारी दी गई। जब तक दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंचती तब तक पांच बिस्वा गेहूं जल गया था।
ग्रामीणों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दूसरी घटना इसी क्षेत्र के खानजहांपुर गांव में हुई। गांव के संदीप यादव के खेत में लगे ट्रांसफार्मर के नीचे पुआल रखा था। अचानक ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी पुआल पर गिरी और आग लग गई। वहां मौजूद ग्रामीणों की सतर्कता से समय रहते आग पर काबू पा लिया गया।
विज्ञापन
अकबरपुर के सैदापुर गांव में अज्ञात कारणों से बांस की कोठ में आग लग गई। कोठ से तेज लपटें निकलने लगीं। ग्रामीणों ने दमकल कर्मियों को आग लगने की जानकारी दी। कुछ ही देर में फायरमैन दमकल वाहन के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। दो घंटे के रेस्क्यू के बाद आग बुझ सकी। हालांकि इससे कोई खास नुकसान नहीं हुआ।