फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Wheat crop in danger due to cold weather

Ambedkar Nagar News: ठंड में गिरावट से गेहूं की फसल पर संकट

Mon, 03 Feb 2025 11:00 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Mon, 03 Feb 2025 11:00 PM IST
विज्ञापन
Wheat crop in danger due to cold weather
अंबेडकरनगर। मौसम का मिजाज बदल रहा है। पिछले कुछ दिनों से ठंड में गिरावट दर्ज की जा रही है। इससे मुख्य रूप से गेहूं की फसल के लिए स्थिति संकट पूर्ण होती जा रही है। किसानों की मानें तो इस समय तापमान का गिरना जरूरी है। दोपहर के समय चटख धूप से लोगों के पसीने छूट गए। कृषि वैज्ञानिकों के मुताबिक तापमान बढ़ने और ठंडक में कमी आने से गेहूं की पैदावार पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।
विज्ञापन

मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को जिले का न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। सुबह और शाम हल्की ठंड महसूस की जा रही है। दिन चढ़ते ही गर्मी का असर स्पष्ट दिखने लगा है।
विज्ञापन

कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि गेहूं की फसल के लिए पर्याप्त ठंड और शीतलहर जरूरी है क्योंकि इससे पौधों की वृद्धि संतुलित रहती है और दानों में मजबूती आती है। वर्तमान मौसम परिस्थितियों में यदि तापमान इसी तरह बढ़ता रहा तो उत्पादन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed