{"_id":"5dd02b1b8ebc3e54ee7983ed","slug":"wepon-recovered-ambedkar-nagar-news-lko492604440","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभियुक्त की निशानदेही पर बरामद हुआ हसलहा व कारतूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभियुक्त की निशानदेही पर बरामद हुआ हसलहा व कारतूस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजेसुल्तानपुर (अंबेडकरनगर)। बैंककर्मी रवीन्द्र हत्याकांड के अभियुक्त को पुलिस ने 36 घंटे की रिमांड पर लेकर घटना में प्रयुक्त असलहा व कारतूस बरामद कर लिया। बाद में आवश्यक पूछताछ के बाद पुलिस ने अभियुक्त को जेल में दाखिल कर गया दिया।
बीते 10 सितंबर को राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के चोरमरा कमालपुर गांव निवासी बैंककर्मी रवीन्द्र प्रताप सिंह की सुबह साढ़े छह बजे बाइक सवार दो बदमाशों ने गोली मार दी थी। परिवारीजनों ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। परन्तु उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना के संबंध में बैंककर्मी के पुत्र पवन कुमार सिंह राजेसुल्तानपुर थाने में केस दर्ज कराया।
पुलिस ने मामले की जांच तेज की, इस बीच इनामी बदमाश सुनील यादव निवासी श्रीकांतपुर, थाना कप्तानगंज, जनपद आजमगढ़ ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया जिसे बाद में जेल भेज दिया गया। मामले की विवेचना कर रहे उप निरीक्षक रामगोपाल यादव ने न्यायालय से अभियुक्त से घटना में शामिल असलहा आदि बरामद करने के लिए 36 घंटे की रिमांड मांगी। न्यायालय से रिमांड मिलने के बाद शुक्रवार को पुलिस टीम रिमांड पर लिए गए अभियुक्त को लेकर राजेसुल्तानपुर पहुंची।
विज्ञापन
यहां उसकी निशानदेही पर बनकटा मोड़ के पहले सड़क के किनारे झाड़ियों में छिपाए गए हत्या में प्रयुक्त एक अदद तमंचा व तमंचे के अंदर खाली कारतूस बरामद कराया। बरामद असलहे को थाने में लाकर दाखिल किया गया। एसओ रामलखन पटेल ने बताया कि बताया कि अभियुक्त से आवश्यक पूछताछ के बाद न्यायालय ले जाया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।