फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Well done: Ward Boy fed food to Corona infected Divyang

शाबाश : कोरोना संक्रमित दिव्यांग को वार्ड ब्वाय ने खिलाया खाना

Fri, 28 May 2021 11:13 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 28 May 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
Well done: Ward Boy fed food to Corona infected Divyang
अंबेडकरनगर। जिले के टांडा स्थित कोविड अस्पताल से सामने आई एक खबर पर सिर्फ सैल्यूट बनता है। दरअसल वहां के एक वीडियो फुटेज में देखा गया कि कोरोना संक्रमित एक दिव्यांग मरीज को वार्ड ब्वाय अपने हाथों से खाना खिला रहा है। यह फुटेज सामने आते ही डीएम सैमुअल पॉल एन ने कर्मचारी की सराहना करते हुए उसकी संवेदनशीलता के लिए सैल्यूट भी किया। उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से जिले की स्वास्थ्य टीम के जज्बे के चलते ही हम सब संक्रमण काफी कम करने और भर्ती मरीजों को तेजी से ठीक कर पाने में सफल हो रहे हैं।
विज्ञापन

टांडा स्थित एल-2 हॉस्पिटल एमसीएच विंग से गुरुवार देर शाम डीएम की समीक्षा के दौरान सीसीटीवी का एक ऐसा फुटेज सामने आया जो भावुक कर देने वाला था। इसमें देखा गया कि कोविड वार्ड में भर्ती दिव्यांग मरीज हीरालाल को वार्ड ब्वाय संदीप अपने हाथों से खाना खिला रहे हैं। मरीज को पानी भी उन्होंने पिलाया। संदीप को नहीं पता रहा होगा कि उनका यह काम मीटिंग के दौरान डीएम देख लेंगे। ऐसी किसी बात से बेखबर होकर भी वार्ड ब्वाय ने जिस संवेदनशीलता के साथ कोरोना संक्रमित मरीज को खाना खिलाया, उसे देख कर हर कोई भावुक हो गया।
विज्ञापन

डीएम सैमुअल पॉल एन ने सीएमओ को उस कर्मचारी को सराहना पत्र देने का निर्देश दिया। कहा कि कर्मचारी का कार्य अत्यंत सराहनीय और संवेदना से भरा है। डीएम ने कर्मचारी की संवेदना को सैल्यूट करते हुए कहा कि इन्हीं सब के बूते स्वास्थ्य सेवाएं जिले में बेहतर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य टीम ने जिस तरह की अथक जिम्मेदारी यहां कोविड और अन्य जगहों पर निभाई है, वह काबिले तारीफ है। चिकित्सकों समेत सभी तरह के अधिकारी व कर्मचारी लगातार जिम्मेदारी निभा रहे हैं, जिसके चलते ही यहां तेजी से संक्रमण थमा है। साथ ही अस्पताल में भर्ती मरीजों के ठीक होने की दर भी तेजी से बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed