{"_id":"674e0579acc8605154063f74","slug":"wedding-bells-will-ring-1158-daughters-hands-will-turn-yellow-together-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1002-125435-2024-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: बजेगी शहनाई, एक साथ पीले हाेंगे 1158 बेटियों के हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: बजेगी शहनाई, एक साथ पीले हाेंगे 1158 बेटियों के हाथ
Tue, 03 Dec 2024 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Tue, 03 Dec 2024 12:37 AM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत दिसंबर माह में विशाल मंडप के नीचे शहनाई बजेगी। इसमें 1158 बेटियों के हाथ पीले कराए जाएंगे। इसके लिए समाज कल्याण विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जनपद के सभी ब्लाॅकों से जोड़ों का चयन कर इनकी पात्रता की जांच की जा रही है।
चयनित जोड़ों की शादी सामूहिक विवाह पंडाल में सरकारी खर्च पर धूमधाम से कराई जाएगी। जिले में इस बार सामूहिक शादियों का लक्ष्य 1158 है। इसके लिए अब तक 1500 लोगों ने अपने आवेदन किए हैं। विभाग अब इन प्राप्त आवेदनों की पात्रता की जांच कर रहा है। सामूहिक विवाह को कराने के लिए कार्यक्रम स्थल का चयन नहीं हो पाया है। जिले में पिछले वर्ष 1209 शादियों का लक्ष्य रहा। विभाग ने इस लक्ष्य को पूरा कर लिया था। इस बार भी लक्ष्य के मुताबिक ज्यादा ही आवेदन आए हैं।
आवेदनों की हो रही जांच
सामूहिक विवाह को लेकर तैयारियां चल रही हैं। प्राप्त आवेदनों की जांच की जा रही है। जांच के बाद जिन जोड़ों को पात्र पाया जाएगा, उनका विवाह कराया जाएगा। - विक्रम कौशल, जिला समाज कल्याण अधिकारी