फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Weavers of the district attended the meeting of weaver representatives

Ambedkar Nagar News: बुनकर प्रतिनिधियों की बैठक में शामिल हुए जिले के बुनकर

Wed, 24 Dec 2025 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Wed, 24 Dec 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Weavers of the district attended the meeting of weaver representatives
विद्युतनगर (अंबेडकरनगर)। लखनऊ के डालीबाग स्थित खादी ग्रामोद्योग सभागार में आयोजित बुनकर प्रतिनिधियों की बैठक में पावरलूम बुनकरों को फ्लैट रेट और बिजली लोड को लेकर महत्वपूर्ण आश्वासन मिला है। बैठक की अध्यक्षता हथकरघा मंत्री राकेश सचान ने की। बैठक में जिले के बुनकर प्रतिनिधि शामिल हुए थे।
विज्ञापन

अंबेडकरनगर क्षेत्र से प्रतिनिधि के तौर पर हाजी इफ्तेखार अहमद अंसारी, कासिम अंसारी,डाॅ.इश्तियाक व प्रदीप कुमार उर्फ शंकर गुप्ता आदि शामिल हुए। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने बताया कि बैठक में शासन ने फ्लैट रेट में कमी, बिजली भार सीमा बढ़ाने आदि का भरोसा दिया है। उन्होंने कहा कि यह बैठक बुनकर समाज के लिए सकारात्मक रही और सरकार के आश्वासन से बुनकरों को आने वाले समय में राहत मिलने की उम्मीद है, जल्द ही सरकार बैठक बुलाएगी फ्लैट रेट में कम करने की घोषणा करेगी। बैठक में बताया गया कि अटल बिहारी बाजपेई पावरलूम बुनकर विद्युत फ्लैट रेट योजना के तहत हर वर्ष लगभग 850 करोड़ रुपये की सब्सिडी देकर बुनकरों को सस्ती और स्थिर दर पर बिजली उपलब्ध करा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed