{"_id":"62c727b6a797450c3214f05a","slug":"weavers-donated-three-thousand-meters-of-cloth-for-the-tricolor-ambedkar-nagar-news-lko6386071101","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुनकरों ने तिरंगा के लिए दान किया तीन हजार मीटर कपड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुनकरों ने तिरंगा के लिए दान किया तीन हजार मीटर कपड़ा
विज्ञापन
अंबेडकरनगर कलेक्ट्रेट में डीएम को तिरंगे के लिए कपड़ा सौंपते बुनकर।
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम सैमुअल पॉल एन ने बैठक की। इस दौरान टांडा से आए बुनकरों ने तिरंगे के लिए करीब तीन हजार मीटर कपड़ा दान किया। डीएम ने कहा कि ऐसे प्रयासों से ही जिले में हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाया जा सकेगा।
डीएम सैमुअल पॉल एन ने बताया कि शासन के निर्देश पर जिले में हर घर अभियान की सफलता के लिए जरूरी तैयारी शुरू कर दी गई है। कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठक में उन्होंने सभी स्वयंसेवकों व सामाजिक संगठनों आदि से सहयोग का आह्वान किया। बताया कि 11 से 17 अगस्त तक जिले में हर घर तिरंगा अभियान चलेगा। इस दौरान सभी को अपने घरों व प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराना है। इसके लिए पिछले दिनों डीएम ने बुनकरों व अन्य लोगों से कपड़ा दान करने का आह्वान किया था।
बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट में बैठक के बाद राष्ट्रीय ध्वज के लिए टांडा से आए बुनकर मुरसलीन, मेराज अहमद, मोहम्मद अलहसन, मोहम्मद शिवली, मोहम्मद अजहर, मगफूर आलम, माडर्न पावर लूम बुनकर ने 150-150 मीटर, मोहम्मद कासिम अंसारी, अशफाक अहमद, जमाल अफजल ने 500-500, सैय्यद आजम व पूर्वांचल कृषि यंत्र उद्योग ने 300-300 मीटर कपड़ा दान किया।
विज्ञापन
डीएम ने बुनकरों व व्यापारियों के इस सहयोग के प्रति आभार प्रकट किया। इस मौके पर सीडीओ सुधीर कुमार, डीडीओ वीरेंद्र सिंह, डीसी एनआरएलएम आरबी यादव व उपायुक्त जिला उद्योग आशुतोष सहाय पाठक आदि मौजूद रहे।