फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Weather is Cold Again Due to rain

बारिश के बीच फिर बढ़ी ठिठुरन

Fri, 03 Jan 2020 10:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
Weather is Cold Again Due to rain
अंबेडकरनगर में शुक्रवार पूरे दिन इस तरह आसमान में छाए रहे बादल। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। एक दिन की राहत के बाद शुक्रवार को सर्द हवाओं के बीच जिले के कुछ क्षेत्रों में बूंदाबांदी तो कुछ क्षेत्रों में रिमझिम बारिश हुई। इससे एक बार फिर से समूचा जिला हांड़कंपाऊ ठंड से ठिठुर उठा। सुबह से ही खराब मौसम का नतीजा यह रहा कि बाजारों में एक बार फिर से सन्नाटा पसर गया। ग्रामीण क्षेत्र के लोगों ने खराब मौसम को देखते हुए बाजार जाने की हिम्मत नहीं जुटा सके। बाजारों में सन्नाटा पसरने के चलते दुकानदार जगह जगह अलाव जलाकर ठंड से बचने का प्रयास करते दिखे। उधर तेज बारिश के आसार ने किसानों की चिंता बढ़ा दी। किसानों का कहना था कि यदि तेज बारिश होती है, तो गेहूं व आलू की फसल के जहां सड़ने की आशंका है, वहीं चना, मटर, सरसों को भी तेज हवा के चलते नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन

गुरुवार को दिनभर निकली तेज धूप से तापमान में आए कमीं से कड़ाके की ठंड से जूझ रहे लोगों ने राहत की सांस ली थी। उम्मीद थी कि अब मौसम साफ हो जाएगा, लेकिन शुक्रवार को सुबह जब लोगों ने बिस्तर छोड़ा, तो घने काले बादल छाए दिखे। घने बादल व सर्द हवा से एक बार फिर से समूचा जिला ठिठुर उठा। खराब मौसम के चलते लोग घरों व प्रतिष्ठानों में ही कैद रहे। इससे प्रमुख बाजारों व मार्गों पर सन्नाटा पसर गया। ऐसा लगा कि शीघ्र ही बारिश शुरू हो जाएगी। दोपहर होते होते जिले के अकबरपुर व आसपास के क्षेत्रों में बूंदाबांदी, तो आलापुर व भीटी के कुछ क्षेत्रों में रिमझिम बारिश हुई।
विज्ञापन

अपराह्न तक विभिन्न क्षेत्रों में हुई बूंदाबांदी व रिमझिम बारिश तथा साथ में चल रही सर्द हवा से पारा तेजी से गिर गया। इससे लोग ठंड से ठिठुर उठे। ठंड से बचने के लिए लोग जगह-जगह अलाव का सहारा लेते दिखे जो लोग जरूरी कार्य से घर से बाहर निकले भी, वह जल्दी जल्दी काम निपटाकर अपने अपने घर चले गए। इससे समय से पहले ही बाजारों में सन्नाटा पसर गया। इससे ज्यादातर दुकानदार भी समय से पहले ही अपनी अपनी दुकानें बंद कर घर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को सुबह से ही चल रही सर्द हवा से एक तरफ जहां ठंड का प्रकोप बढ़ गया, वहीं तेज हवा से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बेपटरी हो गई। कहीं जर्जर तार टूट गए, तो कहीं पेड़ की डाल गिरने से व:िद्युत खंभा क्षतिग्रस्त हो गया। जहांगीरगंज, राजेसुल्तानपुर, रफीगंज, टांडा, भीटी, महरुआ व कटेहरी के कई क्षेत्रों में तेज हवा के चलते जगह जगह तार टूट गए। इससे संबंधित क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। नतीजा यह रहा कि लगभग 50 हजार की आबादी को बदतर विद्युत आपूर्ति का दंश झेलने को मजबूर होना पड़ा। देर शाम तक संबंधित क्षेत्रों की आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी।

सर्द हवा के बीच र्हुई बूंदाबांदी व रिमझिम बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। उनका कहना है कि यदि तेज बारिश होती है, तो इससे आलू व गेहूं के फसल को व्यापक नुकसान हो सकता है। अकबरपुर के किसान दिलीप कुमार व अनंतराम ने कहा कि जिन किसानों ने गेहूं की सिंचाई एक दिन पहले की थी, उनके लिए बारिश अत्यंत नुकसानदायक है। इससे गेहूं व आलू की फसल के सडने की संभावना है। भीटी के रामसुंदर व गणपति ने कहा कि तेज हवा से फूल वाली फसलों को नुकसान होने की संभावना है। यदि सर्द हवा के चलने का सिलसिला इसी प्रकार से जारी रहा, तो इससे फूलों के झड़ने की संभावना है। यदि फूल झड़ते हैं तो इससे उपज पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed