फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Weather changed, fog in the morning and clouds remained throughout the day

Ambedkar Nagar News: मौसम ने बदले तेवर, सुबह कोहरा और दिनभर छाए रहे बादल

Wed, 15 Jan 2025 10:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Wed, 15 Jan 2025 10:48 PM IST
विज्ञापन
Weather changed, fog in the morning and clouds remained throughout the day
फौव्वारा तिराहे पर अलाव तापते लोग। 
अंबेडकरनगर। तीन दिन बाद बुधवार को मौसम का मिजाज बदल गया। आसमान में बादल छाए रहने की वजह से धूप नहीं निकली। इसके चलते ठंड में वृद्धि दर्ज की गई। वहीं सुबह के समय कोहरा छाया रहा। इससे वाहनों की रफ्तार धीमी रही। ठंड से बचने के लिए लोगों को अलाव का सहारा लेना पड़ा। मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को बूंदाबांदी होने की संभावना जताई है।
विज्ञापन

जिले में पिछले तीन दिनों से मौसम के साफ रहने से लोगों को ठंड से काफी राहत मिली थी। सिर्फ सुबह और शाम को ही ठंडी का अहसास होता था। बुधवार को सुबह से ही मौसम के तेवर बिगड़े हुए नजर आ रहे थे। आसमान में दिन भर बादल छाए रहने से धूप नहीं निकली। छह किलोमीटर की रफ्तार से चलने वाली पछुआ हवा से ठंड में इजाफा दर्ज किया गया। यही नहीं अधिकतम तापमान में भी कमी आई है। पारा गिरने से लोगों का जनजीवन बेहाल हो गया है। धूप नहीं निकलने से सड़कों पर लोगों की आमद काफी कम रही। सरकारी कार्यालयों के साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर लोग अलाव तापते हुए नजर आए। ठंड में सबसे अधिक बच्चों और बुजुर्गों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम पर्यवेक्षक डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि बुधवार को अधिकतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस रहा, इसमें 6.0 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस रहा। उत्तरी-पश्चिमी हवा की गति 6.0 किमी प्रति घंटा रही। आगामी 24 घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश में हल्के से मध्यम बादल छाए रहने, कहीं-कहीं बूंदाबांदी होने, औसत तापमान सामान्य के आसपास रहने और पश्चिमी हवा सामान्य गति से चलने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीण क्षेत्रों में ठंडे पड़े अलाव
सरकार ने ठंड से बचाव के लिए शहर समेत ग्रामीण अंचल में अलाव जलवाए जाने का सख्त निर्देश दिया है। इसके बावजूद जिले के ग्रामीण इलाकों इसका पालन होता नहीं दिखाई दे रहा है। अलाव जलवाने के लिए जिम्मेदार अधिकारी भी उदासीन बने हुए हैं। वहीं कुछ प्रधानों का कहना है कि जब सरकार अलाव के लिए रुपये भेजेगी, तभी इसकी व्यवस्था कराई जाएगी। ठंड बढ़ने से अधिकांश लोग घरों में रहना ज्यादा पसंद कर रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्र के सदानंद तिवारी, रामकिशुन वर्मा, विष्णु प्रजापति, नंद किशोर यादव, पवन पांडेय आदि ने जिला प्रशासन से ठंड को देखते हुए सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलवाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed