फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   We are proud of our army heroes, Jai Hind ki Army

Ambedkar Nagar News: सेना के वीरों पर गर्व है हमें, जय हिंद की सेना

Wed, 07 May 2025 10:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Wed, 07 May 2025 10:47 PM IST
विज्ञापन
We are proud of our army heroes, Jai Hind ki Army
भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष मि​थिलेश त्रिपाठी की सोशल मीडिया पोस्ट।
अंबेडकरनगर। पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में आतंकियों के ठिकानों पर ऑपरेशन सिंदूर के तहत हुई कार्रवाई के बाद से जिले भर में जश्न का माहौल है। लोग सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रियाएं व्यक्त कर रहे हैं। वहीं, जलालपुर में अधिवक्ता सभागार में सेना के शौर्य और साहस को सलाम किया गया।
विज्ञापन

मंगलवार की रात ऑपरेशन सिंदूर के वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने शुरू हुए तो जिले में हर तरफ खुशी की लहर दौड़ गई। सोशल मीडिया पर ही बधाइयों का दौर शुरू हो गया। एमएलसी डॉ. हरिओम पांडेय ने हैशटैग ऑपरेशन सिंदूर करते हुए लिखा कि भारत का आतंक के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर और इसका वीडियो भी पोस्ट किया। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी ने सोशल मीडिया पर ऑपरेशन सिंदूर के लोगों के साथ जय हिंद, जय हिंद की सेना पोस्ट करते हुए बधाई दी। इसके बाद एक-एक कर कई पोस्ट कीं।
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष जंगबहादुर यादव ने जय हिंद लिखने के साथ पूर्व सीएम अखिलेश यादव का पोस्ट शेयर किया। सपा के जिला महासचिव मुजीब अहमद ने भारतीय सेना जिंदाबाद लिखकर बधाई दी। पूर्व सांसद रितेश पांडेय ने लिखा कि पाकिस्तान पर आधी रात को किए गए हमले में आतंकवादी ठिकानों को ही निशाना बनाया गया है, आकलन है कि इस कार्रवाई में 60 से 70 आतंकी मारे गए हैं। हमलों से बदहवास पाकिस्तान अनर्गल आरोप लगा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स
अधिवक्ताओं ने किया शौर्य को सलाम
जलालपुर तहसील के अधिवक्ता सभागार में पाकिस्तानी के आतंकियों के पहलगाम में सैलानियों पर किए गए हमले के बदले में भारतीय सेना की एयर स्ट्राइक की सफलता पर खुशी जताई। इस अवसर पर अधिवक्ताओं ने कहा कि सेना की मजबूती और सरकार के समर्थन से देश के दुश्मनों पर सैनिक काल बनकर टूट पड़ते हैं। जब सैनिक देश की सीमाओं की निगेहबानी करते हैं, तो देशवासियों को चैन की नींद सोने का मौका मिलता है। रामचंद्र दुबे, सत्य प्रकाश मिश्रा, यशोदा नंदन मिश्रा, बृजेश श्रीवास्तव, सुनील सिंह समेत तमाम अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed