फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Waterlogging in the fields, 500 bigha crop in danger

Ambedkar Nagar News: खेतों में जलभराव, 500 बीघा फसल पर बढ़ा संकट

Tue, 22 Oct 2024 10:23 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2024 10:23 PM IST
विज्ञापन
Waterlogging in the fields, 500 bigha crop in danger
अंबेडकरनगर। पिछले दिनों हुई बारिश का खामियाजा एक दर्जन से अधिक गांव के किसान अभी तक भुगत रहे हैं। अकबरपुर तहसील क्षेत्र के सीहमई, यरकी व लोनिया नाले की सफाई न होने से जल निकासी नहीं हो पा रही है। इससे 500 बीघा से अधिक धान के खेतों में पानी भरा है। किसान नाले की जल्द सफाई कराए जाने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन


अकबरपुर तहसील क्षेत्र के मरथुआ सरैया, बनगांव डिहवा, सीहमई कारीरात, सारंगपुर, प्रहलादपट्टी, चनहापकड़ी, मेंदीपुर, पचड़वा, जीतपुर, खेमपुर, पिरोजपुर, आतमपुर, बजदहा, यरकी व बट्टूगढ़ आदि गांवों के बीच धान की बेहतर खेती होती है। तराई क्षेत्र होने के चलते यहां सिंचाई की दिक्कत नहीं होती। इसके चलते किसान बड़े पैमाने पर धान और गेहूं की खेती करते हैं। पिछले दिनों हुई मूसलाधार बारिश के चलते अब इस क्षेत्र में काफी मात्रा में पानी जमा हो गया है।
विज्ञापन


जल निकासी व सिंचाई के लिए बने तीन नाले सीहमई, यरकी व लोनिया नाले सफाई न होने के चलते झाड़ियों की गिरफ्त में हैं। इसके चलते सुचारू रूप से जल निकासी नहीं हो पा रही है। खेतों में धान की फसल अब तैयार होना शुरू हो गई है। ऐसे में यदि समय रहते पानी नहीं सूखा तो तैयार फसल खेतों में ही बर्बाद हो जाएगी। इससे किसानों को भारी नुकसान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान संतराम वर्मा, गिरीश यादव विजय बहादुर मिश्र, राम निरंजन पांडेय, चंद्रप्रकाश पांडेय सहित दर्जनों किसानों ने जिला प्रशासन से जल्द नालों की सफाई कराए जाने की मांग की है। कहा कि जल निकासी न होने पर न सिर्फ धान की फसल बर्बाद होगी बल्कि रबी फसल की बुआई भी समय से नहीं हो पाएगी। इससे किसानों को काफी क्षति पहुंचेगी।




सांसद ने लिखा पत्र

बीते दिनों किसान संतराम वर्मा के प्रार्थना पत्र पर सांसद लालजी वर्मा ने नालों की सफाई के लिए सिंचाई खंड अयोध्या को पत्र लिखा है। कहा है कि किसानों की समस्याओं का संज्ञान लेते हुए जल्द से जल्द की सफाई सुनिश्चित की जाए।





डीएम को भेजा पत्र

किसानों ने सफाई कार्य जल्द कराए जाने के लिए डीएम अविनाश सिंह को भी पत्र भेजा है। कहा कि काफी दिनों से सफाई की मांग की जा रही है लेकिन सिंचाई विभाग ध्यान नहीं दे रहा। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed