फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Waterlogging in Madhavpur

माधवपुर गांव में जलभराव

Sun, 11 Oct 2020 11:19 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2020 11:19 PM IST
विज्ञापन
Waterlogging in Madhavpur
केदारनगर। इब्राहिमपुर थानान्तर्गत माधवपुर गांव में जल निकासी की समस्या कभी भी बड़े टकराव का रूप ले सकती है। प्रशासन की उदासीनता के चलते जल निकासी का विवाद गांव में दो गुटों में टकराव का रूप लेता जा रहा है। बताते चलें कि माधवपुर गांव की दलित बस्ती में जल निकासी की समस्या शुरुआत तब हुई जब गांव के कुछ लोगों ने अपनी भूमि पर मिट्टी डालकर ऊंचा कर लिया। इससे गांव में बसे लगभग 40 परिवारों की जल निकासी का पानी आकर के माधवपुर तुलसीपुर मार्ग पर जमा होने लगा।
विज्ञापन

ग्रामीणों का एक गुट चाहता है कि इस मार्ग के किनारे स्थित नवीन परती की भूमि को की खुदाई करके उसमें पानी की निकासी की जाए, जिससे फौरी तौर पर समस्या का निदान हो सके। दूसरे गुट की मांग है कि यह पानी पास में ही स्थित एक तालाब में नालियों के जरिए पहुंचा दिया जाए। ग्राम प्रधान रंजना वर्मा भी कई बार तालाब तक जल निकासी के लिए प्रयास कर चुकी हैं। परंतु ग्रामीणों के एक गुट इसके लिए तैयार नहीं है।
विज्ञापन

हिन्दू नेता स्वामी ओमप्रकाश व भाजपा नेता सर्वेश प्रताप सिंह ने मामले में पंचायत भी की। एसडीएम टांडा अभिषेक पाठक ने स्वयं मौके पर जाकर समस्या के समाधान का प्रयास किया। मौके पर पानी की निकासी जहां पर की गई वहां को लेकर गांव के किसानों में नाराजगी का माहौल है। किसानों का कहना है कि खरीफ में तो चल जा रहा है, लेकिन रबी फसल में यह जल निकासी मुश्किल खड़ी कर देगा। किसानों ने समय रहते समस्या के समाधान की मांग की है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed