फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Water reached Pausara Rajbaha, farmers' faces blossomed

पौसरा रजबहा में पहुंचा पानी, किसानों के खिले चेहरे

Wed, 07 Sep 2022 11:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Sep 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Water reached Pausara Rajbaha, farmers' faces blossomed
अंबेडकरनगर के पौसरा रजवाहा में वर्षों बाद पहुंचा भरपूर पानी-संवाद - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
केदारनगर (अंबेडकरनगर)। पौसरा रजबहा की विधिवत सफाई कराने तथा अतिक्रमण हटवाने के चलते भरपूर पानी आने से किसानों की बांछे खिल गई हैं। लगभग डेढ़ हजार बीघा खेत को अब सीधे बेहतर ढंग से पानी पहुंच सकेगा। इससे लगभग एक दर्जन गांव के किसानों को लाभ पहुंचा है। किसानों ने कहा कि लंबे समय बाद बड़े पैमाने पर हुई सफाई के चलते ही यह लाभ उन्हें मिल पाया है। इससे अब उन्हें बेहतर पैदावार होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

पौसरा रजबहा क्षेत्र के कई गांवों के किसानों के लिए सिंचाई की बड़ी उम्मीद रही है। हालांकि कई जगह अतिक्रमण होने के चलते पर्याप्त पानी नहीं आ पा रहा था। नतीजा यह कि वर्षों से तमाम किसान सिंचाई सुविधा से वंचित हो रहे थे। इसे देखते हुए पूर्वमंत्री व कटेहरी विधायक लालजी वर्मा, सांसद रितेश पांडेय व जिला पंचायत अध्यक्ष साधू वर्मा ने अलग-अलग समय पर इसके लिए जरूरी प्रयास किए। सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि प्रभावी ढंग से सफाई तय की जाए। प्रक्रिया शुरू हुई तो कुछ लोग इसमें अवरोध भी उत्पन्न करने लगे। प्रकरण इब्राहिमपुर पुलिस तक भी पहुंचा।
विज्ञापन

हालांकि बाद में सिंचाई विभाग के अधिकारी सहायक अभियंता गिरिजेश कुमार व अवर अभियंता रवि कुमार ने सख्त रुख अपनाया। इसके बाद तमाम अतिक्रमण हटाते हुए बेहतर ढंग से रजबहे की सफाई सुनिश्चित की गई। नतीजा यह हुआ कि महरीपुर कैनाल की तरफ से अब भरपूर पानी रजबहे में आना शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों में खुशी की लहर
किसानों के बीच खुशी की लहर दौड़ गई है। स्थानीय किसान हरीश वर्मा, बच्चूलाल, विनोद वर्मा, बब्बू तिवारी, अभिषेक वर्मा, मिश्रीलाल वर्मा, रामजी व जितेन्द्र वर्मा आदि ने कहा कि यह सफाई अत्यंत जरूरी थी। वर्षों से इसी की उम्मीद थी, जो अब जाकर पूरी हो पायी है। धान व गन्ना आदि की फसलों में बेहतर उत्पादन मिल सकेगा।

इन गांवों के किसानों को मिल रहा लाभ
पौसरा रजबहा में अब पर्याप्त पानी आने से मुकुंदपुर, दरवेशपुर, कोलुहा, दाउदपुर, नंदापुर, बिहरई, निनावां, बीबीपुर, गोसाई का पुरवा व जगनपुर समेत लगभग एक दर्जन से अधिक गांवों के किसानों को लाभ मिला है। इन गांवों में स्थित डेढ़ हजार बीघा खेत को अब आसानी से पानी मिल सकेगा। इसका लाभ निश्चित रूप से बेहतर सिंचाई व बेहतर पैदावार के तौर पर देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed