फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Water overflow in crop due to Minor cut

माइनर की पटरी कटने से जलमग्न हो गई 100 बीघा फसल

Sat, 04 Jan 2020 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
Water overflow in crop due to Minor cut
बसखारी। विकास खंड क्षेत्र बसखारी के मुजाहिदपुर गांव में शुक्रवार रात अचानक माइनर की पटरी कट जाने से करीब सौ बीघा गेहूं, सरसों व मटर आदि की फसल जलमग्न हो गई। किसानों को इसकी जानकारी शनिवार सुबह हो सकी। बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद किसी तरह कटान बंद की। आक्रोशित ग्रामीणों का आरोप है कि नहर विभाग के अधिकारियों को सूचना दी गई लेकिन कोई भी नहीं आया। बाद में टांडा तहसील से राजस्वकर्मी ने गांव पहुंचकर जायजा लिया और रिपोर्ट तैयार की।
विज्ञापन

शनिवार सुबह मुजाहिदपुर गांव में उस समय अफरातफरी मच गई जब किसानों को पता चला कि माइनर की पटरी टूट गई है। माइनर का पानी तेजी से खेतों की तरफ बढ़ रहा है। दर्जनों किसानों की फसलें डूब चुकी हैं। बड़ी संख्या में किसान मौके पर पहुंचे। सूचना नहर विभाग के अधिकारियों को दी गई। फिलहाल कोई अधिकारी व कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

करीब पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दर्जनों किसानों ने किसी तरह पटरी को दुरुस्त किया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राम अछैबर मौर्य ने बताया कि माइनर के पानी से करीब सौ बीघा, गेहूं, सरसों, मटर, आलू व चना आदि की फसल जलमग्न हुई है। इसमें नबी अहमद, अशोक, राजेश कुमार, रामयज्ञ, विजय प्रकाश, शमी अहमद व गिरीश मौर्य सहित करीब तीन दर्जन किसानों की फसलें डूब गई हैं। माइनर की कटान से हुए जलभराव से किसानों को काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों ने आरोप लगाया कि लंबे समय से नहर विभाग से शिकायत दर्ज करायी जा रही थी कि कई जगह पटरी कमजोर हो गई है। समय रहते इसकी मरम्मत करा दी जाए। माइनर सफाई में भी मनमानी की गई जिसके चलते पटरी क्षतिग्रस्त हुई और इसका खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ा।

ग्रामीणों की सूचना के बाद दोपहर बाद राजस्व निरीक्षक हुसैन अहमद राजस्व कर्मियों के साथ गांव पहुंचे। उन्होंने जलमग्न हुई फसल का निरीक्षण किया और रिपोर्ट तैयार की। कहा कि यह रिपोर्ट तहसील प्रशासन को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed