फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Water logging throughout the city due to heavy rainfall

मूसलधार बारिश से शहर में भारी जलभराव

Fri, 07 Jul 2017 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Fri, 07 Jul 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
Water logging throughout the city due to heavy rainfall
बारिश से जलभराव - फोटो : symbolic

जिला मुख्यालय समेत विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में शुक्रवार को हुई मूसलधार बारिश से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। सबसे ज्यादा मुश्किल जगह-जगह उत्पन्न जलभराव से हुई। लोगों को आवागमन में खासी कठिनाई हुई।

विज्ञापन


शहरी क्षेत्रों में जलनिकासी व्यवस्था प्रभावी बनाए जाने की तरफ ध्यान न देने से इन दिनों सबसे ज्यादा मुश्किल खड़ी हुई है। बरसात के पानी के साथ ही नाली का गंदा पानी भी सड़कों पर बह रहा है। इससे आने वाले दिनों में संक्रामक रोगों के फैलने की भी आशंका बढ़ गई है।
विज्ञापन

 
शुक्रवार को बूंदाबादी व बादल के साथ दिन की शुरुआत हुई। बादलों का रुख देखते हुए लग रहा था कि सुबह से ही तेज बारिश होगी हालांकि ऐसा नहीं हुआ। पूर्वाह्न करीब आसमान साफ हो गया और धूप निकल आई। हालांकि दोपहर होते-होते एक बार फिर से बादल छाने लगे और बारिश का दौर शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद लगभग एक घंटे तक अकबरपुर नगर व आसपास के क्षेत्रों में मूसलधार बारिश हुई। नतीजतन आम जन-जीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया। सड़कों पर चारों तरफ पानी नजर आने लगा। अकबरपुर नगर के कई क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। सबसे ज्यादा खराब स्थिति फैजाबाद मार्ग की रही।

यहां कांजी हाउस के निकट मुख्य मार्ग पर ही जलभराव हो गया। नतीजा यह रहा कि बाइक सवार व पदयात्रियों को खासी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। यहां काफी देर तक मुख्य मार्ग जलाशय में तब्दील रहा।

बारिश थमने के काफी देर बाद जब मुख्य मार्ग से पानी हटा भी तो लगभग चार घंटे तक मुख्य मार्ग के एक तरफ की पूरी पटरी पानी से डूबी रही। इसमें बरसात के पानी के साथ ही नाले का गंदा पानी भी एकत्र रहने से सड़क के दूसरी तरफ रहने वाले लोगों को सर्वाधिक मुश्किल हुई।

संबंधित क्षेत्र के दुकानदारों को ग्राहकों का इंतजार ही बना रह गया जबकि क्षेत्र में रहने वाले लोग पानी में घुसकर आवागमन करने को विवश हुए। नगर के बस स्टेशन क्षेत्र में भी इसी तरह की स्थिति बनी रही। पटेलनगर, शहजादपुर सब्जी मंडी, चौक, पहितीपुर तिराहे तथा पूर्वी नाका आदि क्षेत्रों में भी भारी जलभराव देखने को मिला।

नागरिकों ने इसे लेकर कड़ी नाराजगी भी जताई। उनका कहना था कि बरसात शुरू होने के बाद भी नगर पालिका प्रशासन जाम हो चुके नाले व नालियों की सफाई को लेकर गंभीर नहीं दिख रहा। इसी का नतीजा है कि शहर में जगह-जगह जलभराव की स्थिति बनी हुई है।

इससे आने वाले दिनों में संक्रामक रोगों के भी फैलने का खतरा बढ़ गया है। जिले में शुक्रवार को हुई मूसलधार बारिश किसानों के लिए काफी मुफीद साबित हुई। जिन किसानों ने धान की रोपाई कर दी है, उन्हें भी लाभ मिल रहा है और जो रोपाई की तैयारी में हैं उन्हें भी खासी राहत मिली।


पहले जहां खेतों को पानी से भरने में काफी समय लग रहा था, वहीं अब कुछ घंटे में ही खेतों में पानी पर्याप्त हो जा रहा है। इससे किसानों को लगने वाली आर्थिक चपत कम हो रही है। लगातार हो रही बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed