फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Water cooler was spoiled, dirty water coming from hand pump

खराब पड़ा वाटर कूलर, हैंडपंप से आ रहा गंदा पानी

Sat, 27 Mar 2021 11:28 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Mar 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
Water cooler was spoiled, dirty water coming from hand pump
अंबेडकरनगर। अप्रैल से पहले ही गर्मी के तेवरों के बीच जिला अस्पताल में पेयजल की समस्या बढ़ गई है। शीतल पेयजल के लिए यहां चार वाटर कूलर तो लगे हैं, लेकिन दो वाटर कूलर लंबे समय से खराब पड़े हैं। बाकी दो अन्य से गर्म पानी निकल रहा है। परिसर में दो हैंडपंप भी लगे हैं, लेकिन एक लंबे समय से खराब पड़ा है। इमरजेंसी वार्ड में लगे एसी गर्मी शुरू होने के बाद भी नहीं चल सके हैं। कई वार्डों में लगभग डेढ़ दर्जन बेड क्षतिग्रस्त हैं, लेकिन उन्हें दुरुस्त कराने की सुध जिम्मेदारों को नहीं है। इसका खामियाजा मरीजों के अलावा उनके तीमारदारों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में अव्यवस्थाएं दूर होने का नाम नहीं ले रही हैं। सस्ते व बेहतर इलाज की उम्मीद में प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज व उनके तीमारदार पहुंचते हैं, लेकिन उन्हें कई प्रकार की मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। अप्रैल से पहले गर्मी जोर पकड़ रही है, इसके बावजूद जिला अस्पताल में सुचारू पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने के प्रति जिम्मेदार गंभीर नहीं है। चार में से दो वाटर कूलर लंबे समय से खराब पड़े हैं, दो गर्म पानी दे रहे हैं।
विज्ञापन

परिसर में लगे दो इंडिया मार्का हैंडपंप में से एक हैंडपंप लंबे समय से खराब है। इमरजेंसी वार्ड में कुल छह एसी लगे हैं, लेकिन गर्मी बढ़ने के बावजूद अब तक वो नहीं चलाए जा सके हैं। तीमारदारों का कहना है कि सभी एसी खराब हैं। इसकी शिकायत कई बार जिम्मेदारों से की गई, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। वार्डों में लगभग डेढ़ दर्जन बेड क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। इन्हीं पर मरीज भर्ती किए जा रहे हैं कई प्रकार की मुश्किलें होती हैं। इन्हें दुरुस्त कराने की मांग लंबे समय से की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपलब्ध कराई जा रहीं सभी सुविधाएं
जिला अस्पताल आने वाले मरीजों व तीमारदारों को किसी भी प्रकार की मुश्किल न हो, इसके लिए सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। वॉटर कूलर को दुरुस्त कराने के लिए शासन को पत्र भेजा गया है।

डॉ. ओमप्रकाश, सीएमएस
उपलब्ध कराई जाएं सुविधाएं
बेवाना की शकुंतला देवी व सीता ने कहा कि जिला अस्पताल में पेयजल की बड़ी समस्या है। इससे तीमारदारों को बाहर से पानी लाने को मजबूर होना पड़ रहा है। तीमारदार राकेश कुमार व जगदीश ने कहा कि साफ सफाई से लेकर पेयजल, प्रकाश जैसी सुविधाएं पूरी तरह बेपटरी हो चुकी हैं। इसका खामियाजा मरीजों व उनके तीमारदारों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed