फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Ward number three has 30 beds... just one room heater

Ambedkar Nagar News: वार्ड नंबर तीन में 30 बेड... रूम हीटर सिर्फ एक

Mon, 06 Jan 2025 10:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Mon, 06 Jan 2025 10:56 PM IST
विज्ञापन
Ward number three has 30 beds... just one room heater
जिला अस्पताल के वार्ड में भर्ती मरीजों को घर से लाना पड़ रहा कंबल। 
अंबेडकरनगर। जिलाधिकारी के निरीक्षण के ठीक अगले दिन जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं बेपटरी मिलीं। मरीज ठंड से ठिठुरते नजर आए। जिन वार्डों में मरीजों की संख्या ज्यादा है, वहां रूम हीटर नहीं लगे मिले। वार्ड नंबर तीन में 30 बेड हैं, लेकिन वहां सिर्फ एक रूम हीटर चल रहा था। डीएम के आदेश के बावजूद अस्पताल प्रशासन ने ठंड से बचाव के उचित इंतजाम नहीं किए, इसको लेकर मरीजों में रोष दिखा।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में ठंड से बचाव के इंतजाम नाकाफी होने की जानकारी मिलने पर जिलाधिकारी अविनाश सिंह रविवार को औचक निरीक्षण करने पहुंच गए थे। हालांकि, ये बात अस्पताल प्रशासन को पहले ही पता चल गई थी। आननफानन सभी वार्डों में हीटर लगा दिए गए थे। औचक निरीक्षण के दौरान मरीजों को एक-एक कंबल दिए जाने की बात पता चलने पर डीएम ने अस्पताल स्टाफ को कड़ी फटकार लगाई थी। उनके निर्देश पर बिना पूर्व सूचना लखनऊ गए सीएमएस डॉ. ओम प्रकाश से स्पष्टीकरण भी मांगा गया। सोमवार को जब वार्डों की पड़ताल की गई तो फिर व्यवस्था पुराने ढर्रे पर चलती मिली। वार्ड नंबर एक में मरीजों के लिए रूम हीटर नहीं था। वार्ड नंबर दो में एक ही रूम हीटर था, जो स्टाफ रूम में लगा था। वार्ड नंबर तीन में 30 बेड के सापेक्ष सिर्फ एक हीटर चलता मिला। वार्ड नंबर चार में मरीजों की संख्या ठीकठाक थी। इस वार्ड में एक रूम हीटर तो लगा मिला, लेकिन वो भी बंद था। इस सर्दी के मौसम में जहां हर काई परेशान है और ठंड से बचने के लिए प्रबंध कर रहा है, वहीं अस्पताल में बीमार लोग ठंड से ठिठुरने नजर आए।
विज्ञापन

अस्पताल की कहानी, तीमारदारों की जुबानी

अकबरपुर के रहने वाले अंकित ने बताया कि उनके रिश्तेदार तीन दिनों से वार्ड एक में भर्ती हैं। इस वार्ड में कोई हीटर नहीं लगाया गया है। अधिकारियों के आने पर व्यवस्थाओं को तो दुरुस्त कर दिया जाता है। रविवार को जब डीएम का दौरा था तो हीटर लगाए गए थे। लेकिन अब फिर वही हाल है। टांडा के बबलू ने बताया कि वह साले की पत्नी का इलाज कराने आए हैं। वार्ड में ठंड से बचाव को लेकर कोई प्रबंध नहीं किए गए हैं। कोठीभार के रहने वाले चिंतामणि की पत्नी वार्ड दो में भर्ती हैं। उन्होंने बताया कि यहां पर न तो हीटर है और न ही अतिरिक्त कंबल दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




सभी वार्डाें में एक-एक हीटर लगवाया गया है। सभी हीटर चल रहे हैं। किसी वार्ड में अगर बंद हैं तो उसको चलवाया जाएगा। ठंड से मरीजों को बचाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। -डॉ. ओमप्रकाश, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक

जिला अस्पताल के वार्ड में भर्ती मरीजों को घर से लाना पड़ रहा कंबल। 

जिला अस्पताल के वार्ड में भर्ती मरीजों को घर से लाना पड़ रहा कंबल। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article