फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Waqf properties found on 997 government lands

Ambedkar Nagar News: 997 सरकारी जमीनों पर मिलीं वक्फ संपत्तियां

Wed, 15 Jan 2025 10:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Wed, 15 Jan 2025 10:50 PM IST
विज्ञापन
Waqf properties found on 997 government lands
प्रमन श्रीवास्तव
विज्ञापन

अंबेडकरनगर। जिले की 997 सरकारी जमीनों पर वक्फ की संपत्तियां मिली हैं। करीब 219.93 हेक्टेअर क्षेत्रफल वाली इन जमीनों पर सुन्नी और शिया वक्फ बोर्ड के कब्रिस्तान, मस्जिद, करबला और ईदगाह बने हुए हैं। शासन के निर्देश पर कराए गए सर्वे में यह खुलासा हुआ है। अब आगामी 20-21 जनवरी को संयुक्त संसदीय समिति के सामने रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी।
वक्फ (संशोधन) विधेयक पर विचार करने के लिए 31 सदस्यीय संयुक्त संसदीय समिति बनाई गई है। यह समिति प्रदेश भर में वक्फ व सरकारी संपत्तियों की जांच कर संसद को रिपोर्ट सौंपेगी। इसके आधार पर संशोधित विधेयक पारित होगा और संपत्तियों का स्वामित्व तय किया जाएगा। आगामी 20 व 21 जनवरी को लखनऊ में संसदीय समिति की बैठक होगी। इसमें हर जिले की वक्फ संपत्तियों का ब्योरा प्रस्तुत किया जाएगा। वास्तविक स्थिति का पता लगाने के लिए तहसीलवार सरकारी संपत्तियों का सर्वे कराया गया है।
विज्ञापन

सर्वे रिपोर्ट के अनुसार 997 सरकारी जमीनों पर शिया और सुन्नी वक्फ बोर्ड की संपत्तियां मिली हैं। इनमें ज्यादातर जमीनों पर ईदगाह, कब्रिस्तान, दरगाह, करबला इत्यादि बने हुए हैं। करीब 219.93 हेक्टेअर का कुल क्षेत्रफल मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टांडा व अकबरपुर में सबसे ज्यादा जमीनें
सबसे ज्यादा जमीनें टांडा और अंबेडकरनगर में सामने आई हैं। टांडा तहसील क्षेत्र में कुल 446 जमीनें हैं, जिनमें 4.99 हेक्टेअर पर शिया एवं 53.249 पर सुन्नी वक्फ बोर्ड काबिज है। अकबरपुर में 84.5 हेक्टेअर क्षेत्रफल की 264 जमीनें सामने आई हैं।

तहसीलवार जमीनें व क्षेत्रफल
जलालपुर- 223- 36.48 हेक्टेअर
आलापुर- 115- 29.49 हेक्टेअर
भीटी- 49- 12.06 हेक्टेअर
टांडा- 346- 58.23 हेक्टेअर
अकबरपुर- 264- 84.5 हेक्टेअर


शासन के निर्देश पर तहसीलवार सर्वे कराया गया है। रिपोर्ट शासन को भेजी जा रही है। संसदीय समिति की बैठक में निर्णय होगा। -छोटेलाल, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed