{"_id":"59286a224f1c1bb876535ecf","slug":"wall-collapses-five-children-and-couple-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी से ढही दीवार, पांच बच्चों समेत दंपती दबे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी से ढही दीवार, पांच बच्चों समेत दंपती दबे
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Fri, 26 May 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुवार देररात आई तेज आंधी के बीच टांडा कोतवाली क्षेत्र के किशुनपुर गांव में दीवार ढहने से दंपती समेत उनके पांच बच्चे मलबे में दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में सभी घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। महिला का प्राथमिक उपचार कर घर भेज दिया गया जबकि पति समेत सभी बच्चों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
इनमें घर के मुखिया समेत उसकी आठ वर्षीय एक पुत्री की हालत ज्यादा गंभीर है। इससे पहले घटना से गांव में काफी देर तक चीख-पुकार व हड़कंप का माहौल रहा। आधी रात के करीब आई आंधी के बाद किशुनपुर गांव में अचानक चीख-पुकार शुरू हो गई। हुआ यह कि गांव निवासी वासुदेव (40) के कुछ परिवारीजन घर के भीतर सो रहे थे तो कुछ लोग गर्मी के चलते बाहर सोने चले गए थे।
विज्ञापन
रात में आंधी आने पर बाहर मौजूद लोग भी घर के भीतर चले आए। इसी बीच एक पक्की दीवार तथा उस पर लगा सीमेंटेड शेड अचानक भरभराकर ढह गया। इससे नीचे सो रहे लोग मलबे में दब गए और चीख-पुकार शुरू कर दी। आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण भी लाठी-डंडा लेकर घटना स्थल की तरफ दौड़े। उन्हें लगा कि कोई और वारदात हो गई है।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचने के बाद लोगों को घटना की भयावहता का अंदाजा हुआ। आनन-फानन में ग्रामीणों ने मलबा हटाना शुरू कर दिया। घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने उपचार के बाद वासुदेव की पत्नी विधाता (37) को शुुक्रवार सुबह डिस्चार्ज कर दिया जबकि वासुदेव के अलावा पुत्र विश्वनाथ (15), विनय (12), पुत्री रोशनी (8), पुत्र विवेक (7) व विपिन (4) का इलाज चल रहा है। इसमें वासुदेव व रोशनी को सबसे ज्यादा चोट आई है। चिकित्सकों ने बताया कि सभी घायलों की हालत फिलहाल खतरे के बाहर है।