{"_id":"67cdca42bdbc8c92ab0d0814","slug":"waiting-for-report-in-case-of-womans-death-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1007-130932-2025-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: महिला की मौत के मामले में रिपोर्ट का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: महिला की मौत के मामले में रिपोर्ट का इंतजार
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर टांडा मार्ग पर स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मौत का मामला चिकित्सा विभाग की रिपोर्ट पर अटक गया है। पुलिस चिकित्सक पर कार्रवाई करने के लिए सीएमओ के रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
बस्ती जिले के सहारनपुर गांव की बबिता की अकबरपुर कोतवाली के कटरिया के निकट निजी अस्पताल में इलाज के दौरान शनिवार को मौत हो गई थी। परिजनों को आरोप है कि सात मार्च की रात 12 बजे चिकित्सकों ने बबिता की तबीयत बिगड़ने पर ऑपरेशन करने को कहा था। ऑपरेशन के बाद बच्चे का जन्म हुआ, लेकिन बबिता की तबीयत और बिगड़ गई। आरोप है कि प्लेटलेट्स की कमी बताकर खून भी मांग की गई, जिसे पूरा किया गया। डेढ़ लाख रुपये भी जमा करा लिए थे। इसके बाद भी बबिता के हाल के बारे में उनको कुछ नहीं बताया जा रहा था।
12 घंटे का समय बीत जाने के बाद जब परिजनों आक्रोशित होकर अस्पताल में हंगामा ने लगे तो हाथापाई भी हुई थी। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को बुलाया था। पुलिस के पहुंचने के बाद बबिता की मौत होने की बात बताई गई थी। कोतवाल श्रीनिवास पांडेय ने बताया कि सीएमओ कार्यालय को पत्र भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमाॅर्टम कराकर परिजनों को शव सुपुर्द कर दिया गया है। बच्चे की सेहत ठीक है।