फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Voting will be held on 19 vacant posts of four chairpersons and 41 vacant posts of members

Ambedkar Nagar News: प्रधान के चार व सदस्य के 41 रिक्त पदों पर 19 को होगा मतदान

Tue, 04 Feb 2025 10:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Tue, 04 Feb 2025 10:52 PM IST
विज्ञापन
Voting will be held on 19 vacant posts of four chairpersons and 41 vacant posts of members
अंबेडकरनगर। प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य के 45 रिक्त पदों पर 19 फरवरी को मतदान होगा। इस उपचुनाव के लिए डीएम अविनाश सिंह ने अधिसूचना जारी कर दी है। चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए निर्वाचन अधिकारियाें की ब्लॉकवार ड्यूटी लगा दी गई है।
विज्ञापन

विकास खंड जलालपुर की ग्राम पंचायत पेठिया, कटेहरी की पीठापुर सरैंया, अकबरपुर की हसनपुर जलालपुर व रामनगर की चहोड़ा शाहपुर में प्रधान के पद रिक्त हैं। इसके साथ ही विभिन्न ब्लॉकों के 41 ग्राम पंचायत सदस्यों पर भी उपचुनाव होना है। आठ फरवरी को नाम निर्देशन पत्र जमा किए जाएंगे। 10 फरवरी को जांच व 11 को नाम वापस लेने का अवसर दिया जाएगा। साथ ही इसी दिन चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। 19 फरवरी को सुबह सात से शाम पांच बजे तक मतदान होगा व 21 फरवरी को मतगणना होगी। सहायक निर्वाचन अधिकारी डॉ. महेश चंद्र द्विवेदी ने बताया कि चुनाव के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। इसी के साथ नामांकन पत्रों की बिक्री भी बुधवार से शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

---------------
ये बनाए गए निर्वाचन अधिकारी
कटेहरी में जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी छोटेलाल, अकबरपुर में उपायुक्त उद्योग समसुद्दीन सिद्दीकी, जलालपुर में जिला प्रोबेशन अधिकारी राकेश, भीडीआई में बीईओ एसपी सिंह, भियांव में बीईओ विवेक द्विवेदी, रामनगर में जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी विकास कुमार, जहांगीरगंज में बीईओ संतोष पांडेय, बसखाली में सहायक श्रम आयुक्त राजबहादुर व टांटा में एआर कोऑपरेटिव राघवेंद्र शुक्ला को निर्वाचन अधिकारी बनाया गया है। इसके अलावा सहायक निर्वाचन अधिकारियों की भी तैनाती कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed