फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   voting for block pramukh Today

ब्लॉक प्रमुख पद के लिए मतदान आज

Sat, 06 Feb 2016 11:43 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 06 Feb 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
voting for block pramukh Today

शनिवार को कटेहरी से सपा प्रत्याशी कांती सिंह समेत कुल पांच प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र वापस ले लिए। शांतिपूर्ण चुनाव के लिए प्रशासन ने सुरक्षा के प्रबंध किए हैं। मतदान केंद्रों के बाहर वीडियो कैमरे से भी निगरानी रखी जाएगी, जिससे गड़बड़ी करने वालों की पहचान कर उन पर कड़ी कार्रवाई तय की जा सके।

विज्ञापन


ब्लॉक प्रमुख चुनाव को लेकर चला आ रहा रोमांच रविवार को होने वाले मतदान से एक दिन पहले ही चरम पर रहा। सभी ब्लॉकों में मुख्य मुकाबला सपा व बसपा के बीच ही होने से दोनों दलों के नेताओं ने पूरी ताकत लगा दी।
विज्ञापन


जलालपुर में बसपा प्रत्याशी सहेंद्र वर्मा व भीटी में सपा प्रत्याशी शिवप्रसाद यादव का इकलौता नामांकन होने के कारण उनके निर्विरोध निर्वाचन तय है। सात अन्य ब्लाकों में मतदान होगा। सबसे ज्यादा रोचक मुकाबला कटेहरी विकास खण्ड में देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां बसपा प्रत्याशी आनंद वर्मा की जीत के लिए पूर्व विधायक पवन पाण्डेय ने मोर्चा संभाल लिया है, तो वहीं ब्लाक प्रमुख कटेहरी मोतीलाल वर्मा व बसपा नेता रामशिरोमणि वर्मा ने भी पूरी ताकत लगा रखी है। सपा प्रत्याशी कांती सिंह ने नामांकन पत्र वापस लेने के साथ ही अपने पौत्र माफिया सरगना अजय सिंह सिपाही को समर्थन दे दिया है।

कटेहरी के बाद टांडा ब्लॉक का चुनाव भी खासा रोचक होने की उम्मीद है। यहां पूर्व मंत्री व वरिष्ठ सपा नेता गोपीनाथ वर्मा की पत्नी लखपत्ती देवी सपा प्रत्याशी के तौर पर चुनाव मैदान में हैं, तो वहीं प्रसिद्ध चिकित्सक कुंवर नजीब की पत्नी खुशनुमा चौधरी बसपा प्रत्याशी के रूप में हैं।

खुशनुमा के लिए पूर्व मंत्री लालजी वर्मा व मौजूदा ब्लॉक प्रमुख लवकुश वर्मा ने पूरी ताकत लगा दी है। जहांगीरगंज विकास खंड में भी मुकाबला खासा रोचक होना माना जा रहा है। यहां सपा की तरफ से धर्मराज यादव के मुकाबले में बसपा के लक्ष्मण चुनाव मैदान में हैं।

धर्मराज जहां साधन संपन्न होने के साथ ही सत्ता की ताकत के बूते चुनाव जीतने की जुगत में हैं, तो वहीं बसपा प्रत्याशी लक्ष्मण के लिए पूर्व सांसद त्रिभुवनदत्त व पूर्व प्रमुख अरविंद सिंह ने मोर्चा संभाल रखा है। इस ब्लाक के क्षेत्र पंचायत सदस्यों को बीते दिनों गैर प्रांत भेज दिया गया था।


भियांव ब्लाक में भी मुकाबला खासा दिलचस्प होने के आसार हैं। भियांव में बसपा समर्थित प्रत्याशी संगीता यादव की जीत के लिए पूर्व सांसद राकेश पाण्डेय व पूर्व विधानसभा प्रत्याशी रितेश पाण्डेय ने ऐड़ी चोटी का जोर लगा दिया है, तो वहीं सपा प्रत्याशी कविता यादव की जीत के लिए विधायक शेरबहादुर सिंह, वरिष्ठ नेता राजितराम यादव व नगर परिषद चेयरमैन अबुलबशर अंसारी आदि ने मोर्चा संभाल रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed