फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   voting

2189 मतदाताओं ने किया प्रधान पद के 11 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला

Mon, 03 Feb 2020 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
voting
अंबेडकरनगर। भियांव विकास खंड की ग्राम पंचायत मुंडेहरा में सोमवार को ग्राम प्रधान पद उपचुनाव के लिए मतदान हुआ। दो हजार से अधिक मतदाताओं ने कुल 11 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला किया। मतदान के साथ ही सभी प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मत पेटिका में कैद हो गया। मतदान के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो इसके लिए जैतपुर थाना पुलिस की तैनाती के अलावा एसडीएम जलालपुर व सीओ जलालपुर ने भी मौके पर पहुंचकर मतदान प्रक्रिया का जायजा लिया। सुबह आठ बजे मतदान प्रक्रिया शुरु हुई, और शाम पंाच बजे तक चली। बाद में कड़ी सुरक्षा के बीच मत पेटिकाओं को भियांव ब्लाक मुख्यालय पर रखा गया।
विज्ञापन

बीते दिनों भियांव विकास खंड के मुंडेहरा के ग्राम प्रधान का निधन हो गया था। इसके चलते ग्राम पंचायत में ग्राम प्रधान की कुर्सी खाली चल रही थी। बीते दिनों शासन के निर्देश के बाद ग्राम प्रधान पद के उपचुनाव की प्रक्रिया शुरु हुई। प्रधान पद के लिए लक्ष्मी, मनोज कुमार, तीजू, प्रदीप कुमार, ओमप्रकाश, गीता, मोहम्मद अकमल, अब्दुल रहमान, नूरजहां, हजारा खातून व सरवर ने नामांकन किया। इसके बाद सोमवार को सुबह आठ बजे से प्राथमिक विद्यालय मुंडेहरा में मतदान की प्रक्रिया शुरु हुई।
विज्ञापन

भियांव ब्लाक के निर्वाचन अधिकारी जगन्नाथ प्रसाद पाण्डेय ने बताया कि कुल 3834 मतदाताओं के सापेक्ष शाम पांच बजे तक 2189 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। कुल 57.09 प्रतिशत मतदान हुआ। इसी के साथ कुल 11 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतपेटिका में कैद हो गया। मतदान प्रक्रिया के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था न उत्पन्न हो इसके लिए जैतपुर पुलिस पुलिस टीम मौके पर डटी रही। एसडीएम धीरेन्द्र श्रीवास्तव व सीओ आरपी राय ने भी मतदान केन्द्र का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम पांच बजे मतदान प्रक्रिया समाप्त होने के बाद कड़ी सुरक्षा के बीच मत पेटिका को भियांव ब्लाक मुख्यालय पर स्ट्रांग रूम बनाकर रखा गया। निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतों की गणना आगामी पांच फरवरी को होगी। सुरक्षा में किसी प्रकार की चूक न हो इसके लिए पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed