फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Votes cast for 96 posts including Pradhan

प्रधान समेत 96 पदों के लिए डाले गए वोट

Sat, 12 Jun 2021 11:52 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jun 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
Votes cast for 96 posts including Pradhan
अंबेडकरनगर। जिले में पंचायत उप चुनाव के लिए मतदान प्रक्रिया शनिवार को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। अकबरपुर विकास खंड की भगौतीपुर ग्राम पंचायत में जहां ग्राम प्रधान पद के लिए मतदाताओं ने मतदान किया, वहीं भीटी विकास खंड के डाड़ीडीहा व रामनगर के चकपुरवा में क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के साथ जिले के विभिन्न विकास खंडों में कुल 93 ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए मतदान कराया गया। जिले में मतदान को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने पहले से ही सुरक्षा व्यवस्था पूरी कर ली थी। मतों की गणना 14 जून को होगी।
विज्ञापन

जिले में पंचायत चुनाव के दौरान कई ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायत सदस्य पद का चुनाव नहीं हो पाया था। इसके अलावा अकबरपुर विकास खंड की भगौतीपुर ग्राम पंचायत में प्रधान की मौत हो जाने के चलते सीट रिक्त हो गई थी। जबकि टांडा विकास खंड के गौरा गूजर में प्रधान की मौत के चलते यहां भी चुनाव की स्थिति आ गई। रामनगर व भीटी विकास खंड में एक-एक क्षेत्र पंचायत सदस्य का भी पद रिक्त था।
विज्ञापन

इसके अलावा 93 ग्राम पंचायत सदस्यों का पद रिक्त रह गया। बीते दिनों हो रही नामांकन प्रक्रिया के दौरान टांडा विकास खंड के गौरा गूजर ग्राम पंचायत में प्रधान पद के लिए सिर्फ एक नामांकन आया, जिससे यहां पर ग्राम प्रधान के निर्विरोध निर्वाचित होने का मार्ग प्रशस्त हो गया। शेष अन्य 96 पदों के लिए शनिवार को जिले के 30 बूथों पर मतदान कराया गया। भगौतीपुर ग्राम पंचायत में प्रधान पद का चुनाव होने के कारण यहां मतदाताओं ने मतदान करने में ज्यादा उत्साह दिखाया। सुबह से ही मतदाता बूथों पर पहुंचकर मतदान करते नजर आए। मतदान केंद्र पर कोरोना गाइडलाइन का पालन कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र पंचायत व ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए जिन स्थानों पर मतदान हुआ, वहां मतदाताओं की संख्या काफी कम रही है। शाम 6 बजे तक मतदान प्रक्रिया चली। अकबरपुर के कटरिया सम्मनपुर में ग्राम पंचायत सदस्य के एक पद के लिए दो उम्मीदवार मैदान में थे। यहां पर कुल 105 मतदाताओं को मतदान करना था। इनमें से 87 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतों की गणना 14 जून को होगी।

सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम
मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण माहौल में मतदान हो, इसके लिए सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम थे। संबंधित थाने की पुलिस टीम को मौके पर तैनात किया गया था। साथ ही पुलिस की मोबाइल टीम भी मतदान केंद्रों के भ्रमण पर थी। पुलिस की चुस्त-दुरुस्त व्यवस्था के चलते कहीं पर किसी तरह का कोई विवाद सामने नही आया। मतदाताओं ने शांतिपूर्ण माहौल में अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed