फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Votership should be implemented soon, voters should get 4 thousand rupees

जल्द लागू हो वोटरशिप, मतदाताओं को मिलें 4 हजार रुपये

Tue, 28 Sep 2021 11:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Sep 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Votership should be implemented soon, voters should get 4 thousand rupees
अंबेडकरनगर। मौलिक अधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट के निकट धरना देकर वोटरशिप लागू करने और मतदाताओं को 4 हजार रुपया प्रतिमाह का मानदेय दिए जाने की मांग को प्रमुखता से उठाया। संगठन पदाधिकारियों ने कहा कि वोटरशिप लागू किए जाने की मांग लंबे समय से किए जाने के बावजूद इस पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। चेतावनी देते हुए कहा गया कि यदि शीघ्र ही उनकी मांगों का निस्तारण नहीं हुआ, तो अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

अध्यक्षता कर रहे जिला महासचिव विक्रमाजीत ने कहा कि लंबे समय से वोटरशिप लागू किए जाने व मतदाताओं को 4 हजार रुपये प्रतिमाह दिए जाने की मांग की जा रही है। इसकी अनदेखी करने से मतदाताओं का हक मारा जा रहा है। मतदाता सरकार बनाते हैं। अपना जनप्रतिनिधि चुनते हैं। ऐसे में उन्हें प्रतिमाह 4 हजार रुपया दिया जाना चाहिए। मांग की कि शिक्षा व चिकित्सा व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त करने के लिए सभी निजी विद्यालयों व अस्पतालों को मान्यता दी जाए। जब तक ऐसा नहीं होगा, तब तक शिक्षा व स्वास्थ्य में सुधार आने वाला नहीं है। इस दौरान मेवालाल यादव, रामदौर गौतम, अरविंद जायसवाल समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed