{"_id":"a439d83a4d0ff6c5a781d3ebb8bb956a","slug":"voter-list-abendment-campign-flop-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहीं ताले तो कई केंद्रों पर फार्म नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कहीं ताले तो कई केंद्रों पर फार्म नहीं
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकर नगर
Updated Sun, 14 Jun 2015 10:57 PM IST
विज्ञापन
इस दौरान कई केंद्रों पर ताले लटके मिले जब कि किसी किसी बूथ पर समय पर बीएलओ ही नहीं पहुंचे। कहीं तो पहुंचे ही नहीं। जिन केंद्रोंपर बीएलओ थे भी वहां जरूरी फार्मों की भारी कमी रही।
विज्ञापन
जिनके पास एक दो फार्म थे, उन्होंने फोटो कापी कराकर काम चलाया। नतीजजन इन केंद्रों पर नाम बढ़वाने व कटवाने पहुंचे ज्यादातर लोगों के हाथ मायूसी ही लगी।
अभियान के दौरान अपने केंद्रों पर पहुंचे बीएलओ का कहना था कि ने यहां तक कहा कि इससे अच्छा था कि वे सभी डोर टू डोर जाकर यह कार्य करते, तो इससे बेहतर ही होता।
विज्ञापन
दरअसल शासन के निर्देश पर औपचारिकता निभाने के लिए मतदाता मेले का आयोजन तो कर दिया गया, लेकिन उसका व्यापक प्रचार प्रसार नहीं कराया गया। बीएलओ को विशेष प्रशिक्षण तो दिया गया, लेकिन उन्हें आवश्यक कागजात मुहैया नहीं कराए गए।
विज्ञापन
इसी का नतीजा रहा कि इस मेले का समुचित लाभ लोगों को नहीं मिल सका। रविवार को अमर उजाला टीम ने जब विभिन्न परिषदीय विद्यालयों में लगे मतदाता मेले का जायजा लिया, तो वहां बड़े पैमाने पर लापरवाही दिखाई दी।