फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Villagers stopped doubling work by performing on the track

ट्रैक पर प्रदर्शन कर ग्रामीणों ने रोका दोहरीकरण कार्य

Tue, 07 Jun 2022 11:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jun 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Villagers stopped doubling work by performing on the track
अंबेडकरनगर के अरियौना मोहल्ले में अंडरपास की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे नागरिकों को समझाते एस? - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर मंगलवार को अरियौना के ग्रामीणों ने गांव के निकट रेलवे ट्रैक दोहरीकरण का कार्य रोककर प्रदर्शन शुरू कर दिया। उनका कहना था कि पहले अंडरपास का निर्माण शुरू किया जाए, इसके बाद दोहरीकरण किया जाए। रेलवे ट्रैक पर ग्रामीणों के प्रदर्शन की जानकारी होते ही पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी सक्रिय हो गए। एसडीएम व सीओ सदर तीन थानों की पुलिस व एक कंपनी पीएसी के साथ मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने प्रदर्शन समाप्त कर दिया।
विज्ञापन

मौजूदा समय में अयोध्या-वाराणसी रेल मार्ग का दोहरीकरण हो रहा है। मंगलवार को भी सुचारु रूप से दोहरीकरण का कार्य चल रहा था। इसी बीच अरियौना गांव के निकट बड़ी संख्या में ग्रामीण रेलवे लाइन पर पहुंच गए और दोहरीकरण कार्य को रुकवाकर प्रदर्शन करने लगे। ग्रामीणों का कहना था कि गांव के निकट अंडरपास की मांग लंबे समय से की जा रही है, लेकिन इसे लेकर जिम्मेदारों की ओर से गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है।
विज्ञापन

प्रतिदिन जान जोखिम में डालकर ग्रामीण रेलवे लाइन से होकर आवागमन करते हैं। कहा गया कि रेलवे लाइन के दोहरीकरण का कार्य तेजी से चल रहा है, लेकिन अंडरपास के निर्माण की तरफ किसी का ध्यान नहीं है। यह अत्यंत चिंता का विषय है। इस प्रकार की उपेक्षा कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कहा गया कि जब तक अंडरपास का निर्माण नहीं किया जाएगा, तब तक दोहरीकरण कार्य आगे बढ़ने नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन की जानकारी होते ही एसडीएम सदर पवन कुमार जायसवाल, सीओ अशोक सिंह, तहसीलदार जेपी यादव अकबरपुर, बेवाना व अहिरौली थाना पुलिस के साथ ही एक कंपनी पीएसी व महिला पुलिस के साथ प्रदर्शन स्थल पर पहुंच गए। अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि उनकी मांग को उच्चाधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा। इसके बाद ग्रामीण शांत हुए। एसडीएम ने बताया कि आश्वासन के बाद प्रदर्शन समाप्त हो गया। एहतियातन मौके पर पुलिस बल शाम तक तैनात रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed