फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Villagers protest against demolition of Ramlila stage

Ambedkar Nagar News: रामलीला मंच ध्वस्त करने के विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन

Sat, 11 Oct 2025 11:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sat, 11 Oct 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
Villagers protest against demolition of Ramlila stage
जहांगीरगंज (अंबेडकरनगर)। हरिहरपुर ग्राम पंचायत में वर्षों से स्थापित रामलीला मंच को बृहस्पतिवार को तहसील प्रशासन द्वारा जेसीबी मशीन से ध्वस्त कर दिया गया। इस कार्रवाई के विरोध में आजाद अधिकार समाज पार्टी के नेतृत्व में शनिवार को ग्रामीणों ने तहसील कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि रामलीला मंच के लिए आरक्षित जमीन को हल्का लेखपाल ने अतिक्रमण बताते हुए प्रशासन से तोड़वाया, जबकि उसी क्षेत्र में बने मकानों पर प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की। उनका कहना था कि मंच के आसपास पर्याप्त रास्ता और खंडजा लगा हुआ था, जिससे मार्ग अवरुद्ध नहीं हुआ था। धरना स्थल पर तहसीलदार आलापुर पद्मेश श्रीवास्तव और थानाध्यक्ष अजय यादव भी पहुंचे और ग्रामीणों से बातचीत कर उन्हें समझाने का प्रयास किया। तहसीलदार ने आश्वासन दिया कि अतिक्रमण के सभी मामलों को गंभीरता से लिया जाएगा और अन्य अतिक्रमणकारियों के खिलाफ भी उचित कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों ने तहसील प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। धरना प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष मिट्ठूलाल यादव, रजनीश तिवारी, नरेंद्र पांडेय, ग्राम प्रधान अजीत कुमार समेत दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed