फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Villagers demonstrated by keeping the dead body of the young man

Ambedkar Nagar News: युवक का शव रखकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Sun, 08 Dec 2024 02:25 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2024 02:25 AM IST
विज्ञापन
Villagers demonstrated by keeping the dead body of the young man
युवक की मौत के मामले न्याय मांगते परिवारीजन व ग्रामीण।
अंबेडकरनगर। पत्नी की ओर से दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज करवाने के बाद आत्महत्या करने वाले युवक का शव रखकर परिजनों व ग्रामीणों ने शनिवार को जलालपुर-बसखारी मार्ग फरीदपुर के निकट जाम कर दिया। हंगामा बढ़ता देख कई थानों की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मामला शांत न होने पर सीओ जलालपुर पहुंचे। मौत को लेकर समुचित छानबीन का भरोसा दिलाया। इसके बाद लगभग एक घंटे तक चला मार्ग जाम समाप्त हो सका।
विज्ञापन

जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के फरीदपुर कोड़रा निवासी अखिलेश सिंह यादव (21) का शव शुक्रवार सुबह गांव के निकट एक पेड़ से लटकता मिला था। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। इस बीच शनिवार सुबह दस बजे करीब गांव के बाहर निकलकर परिजन व ग्रामीण शव के साथ जलालपुर बसखारी मार्ग पर पहुंच गए और इसके बाद शव रखकर जाम लगा दिया। वे युवक की पत्नी व उसके ससुराली जन व एक सिपाही के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे। परिजनों का कहना था कि उत्पीड़न के चलते ही यह घटना हुई है। अखिलेश की पत्नी रेखा ने बृहस्पतिवार को ही पति समेत अन्य ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज करा दिया था।
विज्ञापन

इसी मामले में फरीदपुर कोड़रा गए एक सिपाही पर आरोप था कि उसने अखिलेश व अन्य के साथ दुर्व्यवहार किया। इसी के बाद उसने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मामले को तूल पकड़ने से रोकने के लिए शुक्रवार देर रात अखिलेश के भाई अवधेश की तहरीर पर पत्नी रेखा समेत कुल पांच लोगों पर हत्या की धारा में केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed